सोशल मीडिया पर स्टूडेंट्स और टीचर का एक ऐसा वीडियो सामने आया है जिसे देखने के बाद हर कोई चौंक गया है. टीचर स्टूडेंट्स को पढ़ाती है यह तो आपने खूब देखा होगा, लेकिन टीचर स्टूडेंट्स को नचाती है ये कम ही देखने को मिलता है. वायरल हो रहे वीडियो में स्टूडेंट्स और टीचर के ठुमकों का तालमेल देखकर आपके मुंह से बस वाह ही निकलेगा. टीचर के ठुमके और छात्रों की कलाबाजी ने सोशल मीडिया यूजर्स का दिल जीत लिया है.
नीली साड़ी पहने मैडम ने छात्रों संग लगाए ठुमके
दरअसल, सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे एक वीडियो ने इंटरनेट पर बवाल काटा हुआ है. वीडियो में नीली साड़ी पहने टीचर अपने छात्रों के ग्रुप से पूछती है कि मेरे साथ डांस कौन करेगा. इसके बाद सभी पीछे हट जाते हैं और लास्ट में बचते हैं दो जवान छात्र जिन्हें धोखे से मैडम के साथ डांस करने के लिए भेज दिया जाता है. लेकिन जैसे ही म्यूजिक बजता है वैसे ही दोनों लड़के मैडम के साथ ऐसे डांस करना शुरू कर देते हैं मानों बरसों से बस इसी पल का इंतजार कर रहे थे.
स्टेप्स और एक्सप्रेशंस जीत लेंगे दिल
वीडियो में गाना बज रहा है मार दिया रे मार दिया तेरी सूरत भोली ने. और इस गाने पर छात्रों का जोश एक दम हाई है. मैडम भी अपनी मस्ती में ठुमके लगाती दिखाई दे रही है और छात्र मैडम के हर एक ठुमके और कदम पर ताल से ताल मिलाकर डांस करते दिख रहे हैं. टीचर और स्टूडेंट्स का यह डांस कॉम्बो अब इंटरनेट यूजर्स को काफी पसंद आ रहा है. वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल है जिसे लेकर यूजर्स तरह तरह के रिएक्शन दे रहे हैं.
यह भी पढ़ें: आंख में मिर्ची झोंककर बैंक लूट ले गया लुटेरा, CCTV फुटेज वायरल
यूजर्स बोले, मैडम ने तो बवाल काट दिया
वीडियो को gargshweta_official नाम के इंस्टाग्राम अकाउंट से शेयर किया गया है जिसे अब तक लाखों लोगों ने देखा है तो वहीं कई लोगों ने वीडियो को लाइक भी किया है. ऐसे में सोशल मीडिया यूजर्स वीडियो को लेकर तरह तरह के रिएक्शन दे रहे हैं. एक यूजर ने लिखा…आग लगा दी दीदी ने तो. एक और यूजर ने लिखा…इतनी हसीन टीचर भी होती है क्या. तो वहीं एक और यूजर ने लिखा…क्या डांस किया है, मैडम ने तो बवाल काट दिया.
यह भी पढ़ें: 60 साल के दादा जी ने ट्रेन पर लटककर किया स्टंट, फटी रह गईं यूजर्स की आंखें
