Headlines

‘आशीर्वाद का दीया’ पर भड़के भाई वीरेंद्र, बोले- मोदी कोई महापुरुष…


प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर बीजेपी की ओर से आयोजित ‘आशीर्वाद का दीया’ कार्यक्रम को लेकर आरजेडी विधायक भाई वीरेंद्र ने सवाल उठाए हैं. उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री के जन्मदिन पर दीये जलाने के बजाय इस पर होने वाला खर्च बाढ़ प्रभावित लोगों की मदद में लगाया जाता तो बेहतर होता. बीजेपी ने 17 सितंबर को शाम 6 से 7 बजे के बीच घरों में ‘आशीर्वाद का दीया’ जलाने की अपील की है. यह कार्यक्रम ‘सेवा संकल्प अभियान’ का हिस्सा है, जो 17 अक्टूबर तक चलेगा.

भाई वीरेंद्र ने सवाल किया कि प्रधानमंत्री के जन्मदिन पर करोड़ों रुपये खर्च कर दीये जलाने की जरूरत क्या है. वो कोई महापुरुष हैं?  उन्होंने सरसों तेल की कीमत का जिक्र करते हुए कहा कि इस तरह के कार्यक्रम में होने वाला खर्च बाढ़ पीड़ितों की सहायता में लगाया जा सकता था. उनका यह बयान बिहार में जारी बाढ़ की स्थिति के बीच आया है.

यह भी पढ़ें- बिहार बाढ़ के बीच ‘आशीर्वाद का दीया’, जनसुराज ने पूछा- पानी में दीया जलाएं?

महंगाई और गरीबी को लेकर सरकार पर निशाना

आरजेडी विधायक ने महंगाई, गरीबी, बेरोजगारी और अपराध जैसे मुद्दों को लेकर केंद्र सरकार पर निशाना साधा. कहा कि प्रधानमंत्री जी को देश की चिंता नहीं है, चिंता केवल अपनी है. विदेश यात्रा करना उनका धर्म है. उन्होंने पहले सोचा है कि पूरे विश्व का हम चक्कर लगा लें. हमारा नाम गिनिज बुक में आ जाए. देश जाए जहन्नुम में जाए पहले हम पूरा विश्व भ्रमण कर लें.

स्कूलों और सरकारी स्तर पर कार्यक्रम का विरोध

भाई वीरेंद्र ने कहा कि प्रधानमंत्री का जन्मदिन मनाने के लिए स्कूलों में शिक्षकों से दीया जलाने को कहा जा रहा है और ब्लॉक स्तर पर भी कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं. उन्होंने सरकारी स्तर पर ऐसे आयोजनों को लेकर सवाल उठाया और कहा कि इस संसाधन का इस्तेमाल जरूरतमंदों की सहायता में किया जाना चाहिए.

युवाओं से सरकार पर सवाल उठाने की अपील

भाई वीरेंद्र ने कहा कि वह प्रधानमंत्री को जन्मदिन की शुभकामनाएं देंगे, लेकिन सरकारी स्तर पर होने वाले कार्यक्रमों पर सवाल उठाते रहेंगे. उन्होंने युवाओं से देश की आर्थिक और सामाजिक परिस्थितियों पर विचार करने की अपील की. साथ ही उन्होंने बाढ़, महंगाई और रोजगार जैसे मुद्दों को प्राथमिकता देने की बात कही.

यह भी पढ़ें- PM मोदी को लालू यादव की बेटी ने बताया ‘महाअवतारी’, बोलीं- ‘मेरे हिसाब से…’



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *