Headlines

अरबों के सामान पर टैरिफ से राहत? ट्रंप-शी मुलाकात से पहले बड़ी डील की तैयारी


अमेरिका और चीन के बीच लंबे समय से चल रहे व्यापार तनाव के बीच दोनों देशों की ट्रेड टीमें टैरिफ कम करने की दिशा में बातचीत कर रही हैं. चीन के वाणिज्य मंत्रालय ने कहा है कि दोनों देशों के आर्थिक और व्यापार अधिकारी संबंधित मुद्दों पर लगातार संपर्क में हैं.

AP की रिपोर्ट के मुताबिक यह बातचीत अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और चीनी राष्ट्रपति शी जिनपिंग की सितंबर के अंत में होने वाली प्रस्तावित बैठक से पहले चल रही है. मौजूदा योजना के तहत करीब 30 अरब डॉलर के सामान पर दोनों देशों के टैरिफ में आपसी कटौती की जा सकती है.

ये भी पढ़ें: PM मोदी के बर्थडे पर आया दोस्त पुतिन का मैसेज, कहा- ‘आपका बड़ा रुतबा’

एनर्जी और एग्रीकल्चर प्रोडक्ट पर खास ध्यान

बातचीत में कुछ खास अमेरिकी उत्पादों पर चीन की ओर से लगाए गए टैरिफ को कम करने का मुद्दा शामिल है. इनमें अमेरिकी ऊर्जा और एग्रीकल्चर प्रोडक्ट भी शामिल हैं. इससे अमेरिकी किसानों और एनर्जी कंपनियों के लिए चीन का बाजार फिर से ज्यादा खुल सकता है. चीन से अमेरिका जाने वाले कुछ सामान और इंडस्ट्रीज इनपुट पर भी टैरिफ कम करने की संभावना पर चर्चा हो रही है. रिपोर्टों के मुताबिक, दोनों पक्ष 30 अरब डॉलर के व्यापार से जुड़े पहले से तय ढांचे के तहत अलग-अलग उत्पादों की सूची तैयार कर रहे हैं.

बातचीत लगातार जारी-चीन

चीन के वाणिज्य मंत्रालय के प्रवक्ता ने नियमित प्रेस ब्रीफिंग में कहा कि दोनों देशों की आर्थिक और व्यापार टीमें संबंधित मुद्दों पर लगातार बातचीत कर रही हैं. इससे पहले भी चीन ने करीब 30 अरब डॉलर के व्यापार पर आपसी टैरिफ कटौती की व्यवस्था को आगे बढ़ाने के लिए कंपनियों, कारोबारी संगठनों और स्थानीय सरकारों से सुझाव मांगे थे. जुलाई में चीन के वाणिज्य मंत्रालय ने कहा था कि दोनों देश इस ढांचे की अंतिम व्यवस्था पर जल्द सहमति बनाने की दिशा में काम कर रहे हैं.

क्या आगे बढ़ सकता है ट्रेड ट्रूस?

अमेरिका और चीन के बीच टैरिफ को लेकर बातचीत ऐसे समय हो रही है जब दोनों देश पहले से चले आ रहे व्यापार युद्ध को नियंत्रित रखने की कोशिश कर रहे हैं. प्रस्तावित टैरिफ कटौती पर सहमति बनती है तो इससे दोनों देशों के बीच व्यापारिक तनाव कम करने की प्रक्रिया को आगे बढ़ाया जा सकता है. हालांकि, अभी यह स्पष्ट नहीं है कि ट्रंप और शी की बैठक के बाद व्यापार युद्ध विराम की अवधि कितनी बढ़ेगी या दोनों देशों के बीच कितना बड़ा समझौता होगा. टैरिफ के अलावा रेयर मिनरल, तकनीक, सेमीकंडक्टर और दूसरे आर्थिक मुद्दे भी दोनों देशों के रिश्तों में महत्वपूर्ण बने हुए हैं.

सितंबर के अंत में ट्रंप-शी मुलाकात पर नजर

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और चीन के राष्ट्रपति शी चिनफिंग की बैठक सितंबर के अंत में होने वाली है. ताजा रिपोर्टों के अनुसार, दोनों देशों के अधिकारी इस मुलाकात से पहले कई आर्थिक और व्यापारिक मुद्दों पर बातचीत कर रहे हैं.

ये भी पढ़ें: ‘अपना तेल और गैस कहीं और से…’, 100% टैरिफ का बिल लाकर भारत से बोला US



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *