Headlines

GT vs KKR Highlights: गुजरात टाइटंस ने KKR को 5 विकेट से धोया, शुभमन गिल ने ठोका पचासा, बद से बदतर स्थिति में पहुंची कोलकाता


आईपीएल 2026 टूर्नामेंट के 25वें मैच में गुजरात टाइटंस ने कोलकाता नाइट राइडर्स को 5 विकेट से हरा दिया. अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेले गए इस मैच में गुजरात ने अंतिम ओवर में 181 रनों का लक्ष्य प्राप्त कर लिया. यह आईपीएल 2026 में गुजरात की लगातार तीसरी जीत है. कोलकाता के लिए कैमरून ग्रीन ने 79 रनों की पारी खेली थी, लेकिन कप्तान शुभमन गिल की 86 रनों की पारी उनपर भारी पड़ी.

KKR के नाम शर्मनाक रिकॉर्ड

कोलकाता नाइट राइडर्स के नाम शर्मनाक रिकॉर्ड जुड़ गया है. कोलकाता उन टीमों में शामिल हो गई है, जिन्होंने IPL के किसी सीजन में पहले सभी 6 मैच हारे हों. इससे पहले डेक्कन चार्जर्स (2012), दिल्ली डेयरडेविल्स (2012), RCB (2019), मुंबई इंडियंस (2022) और अब कोलकाता नाइट राइडर्स सीजन 2026 में अपने पहले सभी 6 मैचों में एक भी जीत दर्ज नहीं कर सकी है. यह इंडियन प्रीमियर लीग में कोलकाता टीम की लगातार सातवीं हार भी रही. 

गुजरात टाइटंस ने लगातार तीसरी जीत दर्ज कर पॉइंट्स टेबल में चौथे स्थान पर कब्जा जमा लिया है. दूसरी ओर कोलकाता नाइडर्स के लिए प्लेऑफ की उम्मीदें खत्म होने लगी हैं. दूसरी ओर शुभमन गिल की यह IPL 2026 में व्यक्तिगत रूप से लगातार तीसरी अर्धशतकीय पारी भी रही. 



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *