Headlines

DUSU के नतीजों पर सीएम योगी का बड़ा बयान, बोले- ‘ये विजय…’


दिल्ली यूनिवर्सिटी छात्रसंघ (DUSU) चुनाव में ABVP ने अध्यक्ष समेत तीन प्रमुख पदों पर जीत दर्ज की है. नतीजे सामने आने के बाद उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद प्रत्याशियों को बधाई दी है. सीएम योगी ने कहा कि यह विजय ‘राष्ट्रवाद’ के प्रति देश के युवाओं की अपार श्रद्धा और अटूट प्रतिबद्धता का जीवंत प्रमाण है.

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने दिल्ली यूनिवर्सिटी छात्रसंघ के नतीजों पर एक्स पर लिखा, “दिल्ली विश्वविद्यालय के छात्र संघ चुनाव में अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद की ऐतिहासिक विजय की सभी प्रत्याशियों, कार्यकर्ताओं और विद्यार्थियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं. यह विजय ‘राष्ट्रवाद’ के प्रति देश के युवाओं की अपार श्रद्धा और अटूट प्रतिबद्धता का जीवंत प्रमाण है.”

गोरखपुरः देवर-भाभी की बातचीत गुजरी नागवार! भाई ने की भाई की हत्या

दिल्ली विश्वविद्यालय छात्र संघ (डूसू) चुनाव 2026 में अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (एबीवीपी) ने तीन प्रमुख पदों पर जीत दर्ज की.  अध्यक्ष पद पर यश डबास, सचिव पद पर रिया छावड़ी और संयुक्त सचिव पद पर लक्ष्यराज सिंह विजयी रहे.

सचिव पद पर जीत हासिल करने वाली रिया छावड़ी ने कहा कि यह जेन जी की जीत है और ऐसी सोच की जीत है, जो विकसित भारत और राष्ट्रवाद से जुड़ी है. यह उन युवाओं की जीत है, जिन्हें भ्रमित करने की लगातार कोशिश की गई. 

जीत पर जताया छात्रों का आभार

रिया छावड़ी ने जीत पर खुशी जताते हुए संगठन, छात्रों, अपनी टीम और परिवार के सदस्यों का आभार व्यक्त किया.  उन्होंने कहा कि जेन जी से जुड़े विभिन्न विरोध-प्रदर्शनों के बीच भी युवाओं का समर्थन एबीवीपी के साथ रहा, जिसके कारण संगठन ने तीन सीटों पर जीत दर्ज की.

डूसू अध्यक्ष पद पर चुनाव जीतने वाले यश डबास ने कहा कि मैं खुद जेन जी हूं और झूठी बातें फैलाने वालों के लिए यह एक साफ संदेश है.  जेन जी देश के साथ है और जेन जी एबीवीपी के साथ है. 

उन्होंने कहा कि उनकी पहली प्राथमिकता दिल्ली विश्वविद्यालय के सभी पीजी और हॉस्टल का सेफ्टी ऑडिट करवाना होगी.  उन्होंने कहा कि भविष्य में किसी छात्र के साथ सत्य निकेतन जैसी घटना न हो, इसके लिए सुरक्षा व्यवस्था की समीक्षा जरूरी है. 

यश डबास ने हॉस्टल में बेड की क्षमता का भी जिक्र किया.  उन्होंने कहा कि 2015 में दिल्ली विश्वविद्यालय के हॉस्टलों में बेड की क्षमता करीब 5,700 थी, जो अब बढ़कर 12,000 से अधिक हो गई है.  उन्होंने कहा कि विद्यार्थी परिषद इस क्षमता को बढ़ाकर एक लाख छात्रों तक पहुंचाने की दिशा में काम करने की मांग जारी रखेगी.

यश डबास ने उन सभी छात्रों का आभार जताया, जिन्होंने उन पर भरोसा किया.  उन्होंने कहा कि पिछले छह वर्षों से जिस तरह वह छात्रों के बीच रहकर उनके मुद्दों के लिए काम करते रहे हैं, उसी तरह आगे भी पूरे साल छात्रों के बीच रहकर उनके लिए काम करते रहेंगे.

‘Gen-Z हमारे साथ है’

डूसू के निवर्तमान अध्यक्ष आर्यन मान ने जेन जी हमारे साथ है. उन्होंने इस परिणाम को पूरे देश के लिए एक संदेश बताया और कहा कि चुनाव में विद्यार्थी परिषद की जीत हुई है. एनएसयूआई को जीरो से ही संतोष करना होगा.  उन्होंने कहा कि आज की जेन जी समझदार है और हाल के कुछ प्रदर्शन को जिस तरह से राजनीतिक मंचों के तौर पर इस्तेमाल किया गया.  इसके बावजूद एबीवीपी ने पंजाब विश्वविद्यालय तथा दिल्ली विश्वविद्यालय में जीत दर्ज की.  एनएसयूआई को इस चुनाव में एक भी सीट नहीं मिली, जबकि उसके चारों सीटें जीतने के दावे किए जा रहे थे.  यह आकलन आर्यन मान का है.

संयुक्त सचिव पद पर जीत हासिल करने वाले लक्ष्यराज सिंह ने कहा कि एबीवीपी ने 12 साल बाद राजस्थान से किसी उम्मीदवार को यह अवसर दिया.  राजस्थान के उनके भाई-बहनों, सहपाठियों और अन्य समर्थकों ने चुनावी संघर्ष में उनका साथ दिया, जिसके बाद उन्होंने संयुक्त सचिव पद पर जीत हासिल की.

लक्ष्यराज सिंह ने कहा कि चुनाव में मुकाबला कड़ा था और उन्होंने अपनी जीत को जेनजी के समर्थन से जोड़कर देखा.  उन्होंने पंजाब विश्वविद्यालय और दिल्ली विश्वविद्यालय में एबीवीपी की जीत का भी उल्लेख किया.

UP: बाहुबली बृजेश सिंह लड़ेंगे 2027 का चुनाव? इन सीटों पर नजर



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *