टीवी की पॉपुलर एक्ट्रेस जेनिफर विंगेट इन दिनों अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर सुर्खियों में हैं. उन्होंने 16 जुलाई 2026 को 41 साल की उम्र में दूसरी शादी की. जेनिफर ने अपने विदेशी बॉयफ्रेंड और बिजनेसमैन विलियम इश्माएल के साथ यूनाइटेड किंगडम (यूके) में क्रिश्चियन रीति-रिवाज से इंटीमेट वेडिंग की थी. अब जेनिफर और विलियम भारत में पारंपरिक रीति-रिवाज से भी शादी का जश्न मनाने की तैयारी में हैं.
भारतीय रीति-रिवाज से शादी करेंगी जेनिफर
इंडिया टीवी की रिपोर्ट के अनुसार, यूके में क्रिश्चियन रीति-रिवाज से शादी करने के बाद अब जेनिफर और विलियम भारतीय रीति-रिवाजों के साथ भी शादी का जश्न मनाने वाले हैं. इसी सिलसिले में मुंबई में एक ग्रैंड मेहंदी सेरेमनी का आयोजन किया गया, जिसमें जेनिफर के करीबी दोस्त और परिवार के सदस्य शामिल हुए.
ये भी पढ़ें:- IMDb पर 8+ रेटिंग, नेटफ्लिक्स पर देखें 5 सबसे खूंखार मर्डर मिस्ट्री फिल्में, हर 15 मिनट में पलटती है कहानी
बॉलीवुड और टीवी जगत के सितारे हुए शामिल
मुंबई में हुई इस महफिल में जेनिफर को बधाई देने उनके कई करीबी सेलिब्रिटी दोस्त पहुंचे. मेहमानों की लिस्ट में रितेश देशमुख, जेनेलिया डिसूजा, करण वाही, ऐश्वर्या सखूजा, आशीष चौधरी, मंदिरा बेदी और मुश्ताक शेख जैसे बड़े नाम शामिल रहे.
कैसा था जेनिफर विंगेट का लुक?
सोशल मीडिया पर जेनिफर और विलियम की मेहंदी सेरेमनी के कई वीडियो और तस्वीरें वायरल हो रही हैं. इनमें दोनों साथ में बेहद खुश नजर आ रहे हैं. इस खास मौके के लिए जेनिफर ने ट्रेडिशनल लुक चुना. उन्होंने पिंक कलर का प्रिंटेड लहंगा पहना था, जिसे उन्होंने पर्पल कलर के ब्लाउज के साथ पेयर किया. हैवी ज्वेलरी, मेसी बन और बालों में लगा गजरा उनके लुक को और खूबसूरत बना रहा था. वहीं, विलियम आइस ब्लू कलर के कुर्ता सेट में नजर आए.
करण सिंह ग्रोवर से हुई थी पहली शादी
‘दिल मिल गए’, ‘बेहद’ और ‘बेपनाह’ जैसे पॉपुलर सीरियल्स से घर-घर में पहचान बनाने वाली जेनिफर विंगेट ने दूसरी शादी की है. इससे पहले उन्होंने साल 2012 में अपने को-स्टार और एक्टर करण सिंह ग्रोवर से शादी की थी. हालांकि, दोनों की शादी ज्यादा समय तक नहीं चली और साल 2014 में दोनों का तलाक हो गया.
कौन हैं जेनिफर विंगेट के पति?
जेनिफर के पति विलियम इश्माएल फिल्म और टीवी इंडस्ट्री से ताल्लुक नहीं रखते. वो फाइनेंस सेक्टर से जुड़े हैं और MHC Digital Group में डायरेक्टर ऑफ बिजनेस डेवलपमेंट एंड ट्रेडिंग के पद पर काम कर रहे हैं. विलियम अपनी पर्सनल लाइफ को काफी प्राइवेट रखते हैं और सोशल मीडिया पर भी ज्यादा एक्टिव नहीं हैं.
‘शक: ट्रस्ट नो वन’ में नजर आएंगी जेनिफर
वर्कफ्रंट की बात करें तो जेनिफर विंगेट जल्द ही अपनी अपकमिंग सीरीज ‘शक: ट्रस्ट नो वन’ में नजर आएंगी. ये सीरीज 24 सितंबर 2026 को ओटीटी प्लेटफॉर्म नेटफ्लिक्स पर रिलीज होगी. इसमें परिणीति चोपड़ा लीड रोल में हैं. उनके अलावा ताहिर राज भसीन, सोनी राजदान, अनूप सोनी, हरलीन सेठी, ध्रुव चौधरी और सुमीत व्यास भी अहम भूमिकाओं में नजर आएंगे. सीरीज का निर्देशन रेन्सिल डी सिल्वा ने किया है.
ये भी पढ़ें:- कौन हैं वंशिका धीर? बिना ऑडिशन मिली कुणाल खेमू की ‘वाइब’, बॉलीवुड डेब्यू के लिए तैयार
