दिल्ली के मेहरौली इलाके में सक्रिय हनी-ट्रैप लूट गिरोह का दिल्ली पुलिस ने पर्दाफाश किया है. पुलिस ने कार्रवाई करते हुए एक महिला सहित तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है. आरोपियों के पास से लूटा गया मोबाइल, नकदी और वारदात में इस्तेमाल चाकू भी बरामद किया गया है.
लड़की को आगे करके साथियों के साथ करती थी लूट
दिल्ली पुलिस के मुताबिक 13 अप्रैल को बदरपुर-मेहरौली रोड पर गश्त के दौरान एक व्यक्ति बैद्यनाथ कामत ने पुलिस को बताया कि एक लड़की ने उसे इशारे से बुलाया और जैसे ही वह उसके पास पहुंचा, दो लड़कों ने चाकू दिखाकर उससे मोबाइल फोन, बैग और नकदी लूट ली. वारदात के बाद तीनों आरोपी मौके से फरार हो गए. शिकायत मिलते ही पुलिस टीम हरकत में आई और मोके पर पहुंचक पीछा करते हुए एक आरोपी राहुल को पकड़ लिया गया. आरोपी राहुल के पास से चाकू और 750 रुपये पुलिस ने बरामद कर लिए हैं.
दिल्ली: सरकार के ओवरलोडिंग पर नए टोल नियमों से विवाद, ट्रांसपोर्ट संगठनों ने उठाए सवाल
पुलिस ने टेक्निकल सर्विलांस की मदद से की कार्रवाई
दिल्ली पुलिस ने तकनीकी निगरानी की मदद से बाकी दो आरोपियों गुंगुन गांधी और समीर को भी गिरफ्तार कर लिया गया. पुलिस ने पीड़ित का मोबाइल फोन, आधार कार्ड और अन्य सामान भी बरामद कर लिया. पुलिस जांच में सामने आया कि राहुल पहले भी लूट और चोरी के कई मामलों में शामिल रह चुका है.
जबकि अन्य दोनों आरोपियों का कोई आपराधिक रिकॉर्ड नहीं मिला है. महिला आरोपी गुंगुन इस गिरोह में डिकॉय की भूमिका निभाती थी और लोगों को फंसाने का काम करती थी. तीनों आरोपियों को कोर्ट में पेश कर 14 दिन की न्यायिक हिरासत में तिहाड़ जेल भेज दिया गया है.
