बॉलीवुड की मशहूर एक्ट्रेस रानी मुखर्जी पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है. दिग्गज एक्ट्रेस की मां कृष्णा मुखर्जी ने इस दुनिया को अलविदा कह दिया है. रानी की मां कृष्णा मुखर्जी ने 22 सितंबर की दोपहर को 75 साल की उम्र में अंतिम सांस ली. उनके निधन की पुष्टि यशराज फिल्म्स ने एक बयान जारी करते हुए की है और लोगों से अपील की है कि दुख की इस घड़ी में प्राइवेसी बनाए रखें.
नहीं रहीं रानी मुखर्जी की मां
रानी मुखर्जी के पति आदित्य चोपड़ा के यश राज फिल्म्स (YRF) ने एक बयान जारी करते हुए लिखा है, ‘भारी मन के साथ हम बता रहे हैं कि रानी मुखर्जी की मां श्रीमती कृष्णा मुखर्जी (75 वर्षीय) का आज दोपहर निधन हो गया है. परिवार इस दुख के समय में आपसे प्राइवेसी बनाए रखने का अनुरोध करता है. आपके समर्थन, प्यार और प्रार्थनाओं के लिए धन्यवाद.’ हालांकि परिवार की तरफ से अभी कृष्णा मुखर्जी के निधन की वजह का खुलासा नहीं किया गया है.
ये भी पढ़ें: पंजाबी फिल्मों का हीरो बना बॉलीवुड का सबसे खूंखार विलेन, पिता बनाना चाहते थे डॉक्टर, कहानी प्रेम चोपड़ा की
कृष्णा ने बंगाली फिल्मों के लिए गाए थे गाने
रानी मुखर्जी की मां कृष्णा मुखर्जी ने मशहूर फिल्ममेकर राम मुखर्जी से शादी की थी. कृष्णा ने बतौर एक्ट्रेस तो काम नहीं किया, लेकिन वो सिनेमा से जुड़ी हुई थीं. उन्होंने बंगाली सिनेमा में कई फिल्मों के लिए प्लेबैक सिंगर के रूप में कई गाने को आवाज दी थी.

मां के करीब रहीं हैं रानी मुखर्जी
रानी मुखर्जी अपने पिता राम और मां कृष्ण मुखर्जी के भी करीब रही हैं. रानी के पिता राम मुखर्जी ने इस दुनिया को साल 2017 में अलविदा कह दिया था, जबकि अब रानी की मां का भी निधन हो गया है. कृष्णा ने अपनी बेटी रानी के करियर को बढ़ाने में उनकी काफी मदद की थी. वो अक्सर ही रानी के साथ किसी इवेंट और फिल्म की स्क्रीनिंग पर नजर आती थीं.
रानी मुखर्जी का वर्कफ्रंट
रानी मुखर्जी ने बंगाली सिनेमा से एक्टिंग डेब्यू किया था. इसके बाद वो बॉलीवुड में आई थीं. ‘साथिया’, ‘हम तुम’, ‘हिचकी’, ‘मिसेज चटर्जी वर्सेज नॉर्वे’, ‘ब्लैक, ‘गुलाम’, ‘कुछ कुछ होता है’, ‘मर्दानी’, ‘मर्दानी 2’ जैसी कई बेहतरीन फिल्में दे चुकीं रानी को आखिरी बार ‘मर्दानी 3’ में देखा गया था.
ये भी पढ़ें: 1000 करोड़ी ‘राका’ ने रचा इतिहास, ‘गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड्स’ में शामिल हुई अल्लू अर्जुन-एटली की फिल्म
