दिल्ली में लंबे समय तक मौसम शुष्क रहने की संभावना है क्योंकि दक्षिण-पश्चिम मानसून इस हफ्ते दिल्ली से पूरी तरह विदा होने की तैयारी कर रहा है. इस बार मानसून सीजन में कुल 728 मिमी बारिश दर्ज की गई है, जो औसत से 17% अधिक है. हालांकि, सितंबर के मध्य तक राजधानी में बारिश की गतिविधियां एकदम से कम हो गईं. भारतीय मौसम विभाग (IMD) ने बुधवार और गुरुवार को दिल्ली में आसमान साफ रहने का अनुमान लगाया है. विभाग के अनुसार, अगले 24 घंटों के दौरान दिल्ली से दक्षिण-पश्चिम मानसून की वापसी के लिए स्थितियां अनुकूल बनी हुई हैं.
IMD के अनुसार, मंगलवार (22 सितंबर) को दिल्ली में अधिकतम तापमान 36.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो मौसमी औसत से 1.7 डिग्री अधिक है. शहर का न्यूनतम तापमान 25.2 डिग्री सेल्सियस रहा, जो औसत से 0.3 डिग्री अधिक है. इसके अलावा गाजियाबाद में अधिकतम तापमान 37.4 डिग्री और नोएडा में 36.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया.
दिल्ली में बनेगी ‘पिंक फोर्स’, स्कूल, कॉलेज, मेट्रो स्टेशन पर होगी तैनात
आज आसमान रहेगा साफ
IMD के अनुसार, दिल्ली में बुधवार (23 सितंबर) को आसमान साफ रहने वाला है और दिन में तेज धूप लोगों को परेशान करेगी. 27 सितंबर तक मौसम शुष्क रहने का ही अनुमान है, लेकिन 27 और 28 सितंबर को बूंदाबांदी के आसार हैं.
बुधवार को शहर का अधिकतम तापमान 34-36 डिग्री के बीच रहेगा, जबकि न्यूनतम तापमान 23-25 डिग्री के बीच रहने का अनुमान है. दिन के समय में उत्तर-पूर्वी हवाएं चलेंगी, जिनकी गति 5-10 किमी/धंटा तक रहेगी, लेकिन शाम के समय में हवा की गति 15-20 किमी प्रति घंटा की गति तक जा सकती है.
पिछले 24 घंटों में तापमान में कोई बदलाव नहीं
पिछले 24 घंटों के दौरान दिल्ली में न्यूनतम और अधिकतम तापमान में कोई बड़ा बदलाव नहीं दर्ज किया गया है. इस दौरान दिल्ली में न्यूनतम तापमान 21-25 डिग्री और अधिकतम तापमान 34-36 डिग्री के बीच दर्ज किया गया. पिछले 24 घंटों के दौरान दिल्ली में 10-15 किमी/घंटा की गति से उत्तर-पश्चिमी हवाएं चलीं. इस दौरान अधिकतम नमी का स्तर 90 प्रतिशत रहा और न्यूनतम नमी का स्तर 46 प्रतिशत रहा.
DTC ड्राइवर्स की मांगों पर नहीं बनी बात, आंदोलन तेज करने की दी चेतावनी
