Headlines

Arshad Warsi Upcoming Movies: इन फिल्मों से बॉक्स ऑफिस पर धमाका करेंगे अरशद वारसी, ‘किंग’ समेत रिलीज होंगी ये धांसू मूवीज


बॉलीवुड के जाने-माने एक्टर अरशद वारसी आज किसी पहचान के मोतहाज नहीं हैं. वो फिल्म इंडस्ट्री के बेहतरीन एक्टर्स में से एक हैं. उन्होंने अपने अब तक के करियर में कई बेहतरीन फिल्मों में काम किया है. 19 अप्रैल को अरशद वारसी अपना 58वां बर्थडे सेलिब्रेट करने वाले हैं. तो चलिए ऐसे में उनकी अपकमिंग फिल्मों पर एक नजर डालते हैं.

‘धमाल 4’
अरशद वारसी जल्द ही फिल्म ‘धमाल 4’ में नजर आएंगे. ये कॉमेडी सीरीज ‘धमाल’ फ्रैंचाइजी की चौथी इंस्टॉलमेंट है. अरशद इस फिल्म में  रितेश देशमुख, तुषार कपूर और अजय देवगन जैसे एक्टर्स के साथ दिखाई देंगे. ये गैंग एक बार फिर दर्शकों को हंसाने के लिए लौट रही है.

कॉमेडी के दिग्गज निर्देशक इंद्र कुमार द्वारा निर्देशित इस फिल्म में ओरिजनल कलाकार ही कमबैक कर रहे हैं. संजय मिश्रा और जावेद जाफरी, ईशा गुप्ता, संजीदा शेख, अंजली आनंद, उपेंद्र लिमये, विजय पाटकर और रवि किशन जैसे कलाकार भी इस फिल्म का हिस्सा हैं. ‘धमाल 4’ 12 जून, 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है. 

ये भी पढ़ें:- ‘सेट्स पर बेहोश…’एली अवराम ने बॉलीवुड के काले राज से उठाया पर्दा, साउथ इंडस्ट्री को बताया बेहतर

‘वेलकम टू द जंगल’
अरशद वारसी के पास फिल्म ‘वेलकम टू द जंगल’ भी है, जिसका दर्शक बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं. ‘वेलकम टू द जंगल’ कॉमेडी सीरीज ‘वेलकम’ फ्रैंचाइजी का तीसरा पार्ट है. सबसे पहली फिल्म 2007 में आई थी. वहीं इसका सीक्वल ‘वेलकम बैक’ 2015 में आया था. फिल्म को अहमद खान डायरेक्ट कर रहे हैं. फिल्म में अक्षय कुमार, सुनील शेट्टी जैसे स्टार्स नजर आने वाले हैं. ये फिल्म 26 जून, 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी.

Arshad Warsi Upcoming Movies: इन फिल्मों से बॉक्स ऑफिस पर धमाका करेंगे अरशद वारसी, 'किंग' समेत रिलीज होंगी ये धांसू मूवीज

‘किंग’
अरशद वारसी की अपकमिंग मूवीज में शाहरुख खान की मोस्ट अवेटेड फिल्म ‘किंग’ भी शामिल है. इसमें वो एक अहम भूमिका निभाते हुए नजर आएंगे. सिद्धार्थ आनंद के निर्देशन में बन रही इस फिल्म में अभिषेक बच्चन और अभय वर्मा जैसे एक्टर्स भी नजर आएंगे. ‘किंग’ के जरिए शाहरुख खान की बेटी सुहाना खान थिएटरिकल डेब्यू करने जा रही हैं. फिलहाल फिल्म की रिलीज डेट अनाउंस नहीं हुई है.

ये भी पढ़ें:- रणवीर सिंह को ‘शक्तिमान’ के रोल में लेने के क्यों खिलाफ हैं मुकेश खन्ना? एक्टर बोले- ‘मेरा करो़ड़ों का नुकसान हो रहा है….’ 

‘गोलमाल 5’

Arshad Warsi Upcoming Movies: इन फिल्मों से बॉक्स ऑफिस पर धमाका करेंगे अरशद वारसी, 'किंग' समेत रिलीज होंगी ये धांसू मूवीज

अरशद वारसी की फिल्म ‘गोलमाल 5’ भी कतार में है. ये रोहित शेट्टी की फिल्म ‘गोलमाल’ फ्रैंचाइजी की पांचवी किश्त है. जिसका दर्शखों को बड़ी ही बेसब्री से इंतजार है. इस फिल्म में अक्षय कुमार और अजय देवगन साथ में नजर आने वाले हैं. शरमन जोशी, कुणाल खेमू और तुषार कपूर भी इस फिल्म का हिस्सा हैं.



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

WordPress Portal Estame – Real Estate Elementor Template Kit Estatic – Real Estate Elementor Template Kit Esthetic – Wedding Photography Elementor Template Kit Estiene – Sweets & Bakery WordPress Theme Etc. – Creative Portfolio WordPress Theme Etchy – Print Shop WordPress Theme Eternal – Ecommerce Elementor Template Kit Eternitylogin All-in-One WordPress Login System Ethrik - Creative & NFT Affiliate WordPress Theme ETI – Fashion Store Elementor Template Kit