Headlines

Viral wedding: बारात लेकर पहुंची दुल्हन, फेरे लिए और दूल्हे को ले गई मायके, विदाई में जमकर रोए लड़के वाले


शादी में आमतौर पर दूल्हा बारात लेकर दुल्हन के घर जाता है, लेकिन छत्तीसगढ़ के सरगुजा जिले से आई एक अनोखी शादी ने इस परंपरा को उल्टा कर दिया. यहां दुल्हन ही बारात लेकर दूल्हे के घर पहुंच गई. सोशल मीडिया पर जैसे ही इस शादी का वीडियो सामने आया, लोग हैरान भी रह गए और खुश भी. वजह साफ है यह सिर्फ एक शादी नहीं, बल्कि परंपराओं से अलग हटकर सोचने की एक झलक है. हालांकि, इस कहानी में ट्विस्ट यह है कि यह “नई” नहीं बल्कि आदिवासी समाज की पुरानी परंपरा का हिस्सा भी है.

सरगुजा में दिखी अलग परंपरा

छत्तीसगढ़ के आदिवासी बाहुल्य सरगुजा जिले के सुलपगा गांव में दुल्हन देवमुनि एक्का बारात लेकर दूल्हे बिलासुस बरवा के घर पहुंचीं. यह नजारा वहां मौजूद लोगों के लिए खास था, लेकिन स्थानीय लोगों के मुताबिक यह पूरी तरह अनोखा नहीं है. कई आदिवासी समुदायों में लड़कियों का बारात लेकर जाना एक पारंपरिक प्रथा रही है. यानी जो चीज सोशल मीडिया पर “चौंकाने वाली” बताई जा रही है, वह दरअसल स्थानीय संस्कृति का हिस्सा है. वीडियो में दिख रहा है कि विदाई के वक्त दूल्हा और लड़के वाले फूट फूटकर रो रहे हैं, जो कि देखने में काफी अलग लग रहा है.

मसीही रीति से हुआ विवाह, विदाई में खूब रोया दूल्हा

बारात पहुंचने के बाद दुल्हन और दूल्हे का विवाह मसीही (ईसाई) परंपरा के अनुसार संपन्न हुआ. चर्च में दोनों ने एक-दूसरे को जीवनसाथी के रूप में स्वीकार किया. यह शादी इसलिए भी खास बन गई क्योंकि इसमें आदिवासी परंपरा और मसीही रीति-रिवाज दोनों का खूबसूरत मेल देखने को मिला. इस शादी का वीडियो सोशल मीडिया पर अब तेजी से वायरल हो रहा है.

यह भी पढ़ें: Viral Video: झप्पर में घुस गया था जहरीला दानव, लड़के ने डेयरिंग दिखा नंगे हाथ से ही पकड़ लिया

सोशल मीडिया पर छाया वीडियो

इस अनोखी शादी का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो गया. लोग इसे “परंपरा को चुनौती” और “नया भारत” जैसे टैग देकर शेयर कर रहे हैं. हालांकि, कई यूजर्स ने यह भी बताया कि यह परंपरा पहले से मौजूद है और इसे गलत तरीके से “नई क्रांति” बताकर पेश किया जा रहा है. एक यूजर ने लिखा…ये हुई ना असली बराबरी. एक और यूजर ने लिखा…ऐसी बीवी मुझे भी मिल जाए जो मुझे अपने साथ ले जाए.

यह भी पढ़ें: Kota Viral Video : लड़के ने सुतली बम जला मगरमच्छों पर फेंका! धमाका सुन तिलमिला गए पानी के दरिंदे, वीडियो वायरल



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *