टीवी सीरियल्स के अपकमिंग एपिसोड्स में एक के बाद एक बड़े ट्विस्ट आने वाले हैं. ‘अनुपमा’ में राही की कड़वी बातें सुनकर अनुपमा का दिल टूट जाएगा, तो ‘वसुधा’ में प्रभात की जान बचाने के लिए चंद्रिका को बिरजू के परिवार के सामने झुकना पड़ेगा. ‘गंगा माई की बेटियां’ में इंदुमती की साजिश का पर्दाफाश होगा. वहीं, ‘तुम से तुम तक’ में अनु के हाथ मीरा के खिलाफ बड़ा सबूत लगेगा. ऐसे में आने वाले एपिसोड्स में कौन-कौन से बड़े खुलासे और ड्रामे देखने को मिलेंगे, चलिए जानते हैं.
‘अनुपमा’
रुपाली गांगुली के पॉपुलर शो ‘अनुपमा’ के अपकमिंग एपिसोड में शाह हाउस में एक बार फिर जमकर ड्रामा देखने को मिलेगा. त्योहार के मौके पर माही के अचानक घर लौटने से बा नाराज हो जाएगी और उनका गुस्सा एक बार फिर अनुपमा पर फूटेगा. वो माही के आने-जाने को लेकर अनुपमा पर तंज कसेगी, जिसके बाद बापूजी बीच में आकर माहौल शांत कराने की कोशिश करेंगे. वहीं, अनुपमा राही को फोन कर अपनी बात समझाने की कोशिश करेगी, लेकिन राही उसकी बात मानने से इनकार कर देगी. राही कहेगी कि वो लोग अनुपमा के बिना ज्यादा खुश हैं. वो अनुपमा से कहेगी कि अगर वो हमेशा सच के साथ खड़ी रही है, तो इस बार प्रेम के साथ खड़ी हो, क्योंकि वो अकेला है. राही की बातें सुनकर अनुपमा पूरी तरह टूट जाएगी. इसके बाद अनुपमा और प्रेम ‘अनंत कैफे’ के काम की तैयारी में जुट जाएंगे.
‘वसुधा’
जी टीवी के लोकप्रिय शो ‘वसुधा’ के अपकमिंग एपिसोड में प्रभात के एक्सीडेंट के बाद बड़ा ट्विस्ट देखने को मिलेगा. अस्पताल में प्रभात की गंभीर हालत देखकर पंडित जी चंद्रिका को बताएंगे कि उनके परिवार पर आया संकट उस परिवार को चौहान हाउस से बेइज्जत करके निकालने की वजह से है. वो चंद्रिका से कहेंगे कि अगर वो प्रभात की जान बचाना चाहती हैं, तो उन्हें उस परिवार का श्राप खत्म करना होगा और उन्हें पूरे सम्मान के साथ वापस घर लाना होगा.
इसके बाद अपने पति की जान बचाने के लिए चंद्रिका अपना घमंड छोड़कर बिरजू के परिवार के सामने हाथ जोड़कर माफी मांगेंगी और उन्हें चौहान हाउस लौटने के लिए मनाएगी. शुरुआत में बिरजू और उसका परिवार पुरानी बेइज्जती की वजह से वापस जाने से इनकार करेगा, लेकिन बाद में फूल और पंडित जी के समझाने पर बिरजू का दिल पिघल जाएगा.
ये भी पढ़ें:- KBC 18: आइवी लीग ग्रेजुएट भी नहीं दे पाया रामायण से जुड़े सवाल का जवाब, गंवा दिए 25 लाख रुपये
‘गंगा माई की बेटियां’
जी टीवी के शो ‘गंगा माई की बेटियां’ के अपकमिंग एपिसोड में सहाना के जहर खाने के मामले को लेकर बड़ा ड्रामा देखने को मिलेगा. सहाना के ससुराल वाले इंदुमती के भड़काने पर उसी के खिलाफ केस दर्ज करवा देंगे और आरोप लगाएंगे कि उसने उन्हें बदनाम करने के लिए जानबूझकर जहर खाया था.
वहीं, मनोहर को एक ऐसा फोन मिलेगा, जिससे इंदुमती की साजिश का सच सामने आ जाएगा. वो इंदुमती को घर लेकर आएगा और सबके सामने उसका पर्दाफाश करेगा. इंदुमती का सच जानकर स्नेहा का रौद्र रूप देखने को मिलेगा और वो उसे सबक सिखाने का फैसला करेगी. दूसरी तरफ, सहाना पुलिस के सामने मुरली के खिलाफ बयान देगी, जिसके बाद पुलिस मुरली को गिरफ्तार कर लेगी.
‘तुम से तुम तक’
टीवी शो ‘तुम से तुम तक’ के अपकमिंग एपिसोड में बड़ा ड्रामा देखने को मिलेगा. अनु के हाथ एक CCTV फुटेज लगेगी, जो मीरा के खिलाफ बड़ा सबूत साबित हो सकती है और उसके असली चेहरे से पर्दा उठने की उम्मीद है. वहीं, मानसी की मदद से मीरा को एक्सपोज करने और आर्या की जमानत कराने की कोशिशों के बीच पुलिस आर्या को गिरफ्तार करने पहुंच जाएगी, जिसके पीछे किसी की साजिश होने का शक है.
दूसरी तरफ, मीरा और उसके साथी आर्या के नए बिजनेस ‘अनूर्या कैब’ को शुरू होने से पहले ही बंद कराने की साजिश रचेंगे. इसके लिए आर्या के घर से निकलते ही उसका गाड़ी से एक्सीडेंट कराने की प्लानिंग की जाएगी, लेकिन अनु इस साजिश को नाकाम कर देगी और मानसी को भी बड़े हादसे से बचा लेगी.
ये भी पढ़ें:- Bigg Boss 20 के सेट पर पहुंची ‘हुंकार’ की स्टारकास्ट, पेस्टेल साड़ी में फातिमा सना शेख ने ढाया कहर
