Headlines

इंजीनियर बनना चाहते थे यश चोपड़ा, आखिरी बार पर्दे पर लाए थे रेखा-अमिताभ की जोड़ी


बॉलीवुड के बेहतरीन डायरेक्टर रहे यश चोपड़ा आज जीवित होते तो अपना 94वां जन्मदिन मना रहे होते. इस दिग्गज डायरेक्टर ने अपने करियर में अमिताभ बच्चन से लेकर शारुख खान सहित कई सुपरस्टार्स संग काम किया और बॉलीवुड को कई यादगार फिल्में दीं. यश चोपड़ा ही वो डायरेक्टर रहे हैं जिनकी एक फिल्म के जरिए आखिरी बार रेखा और अमिताभ बच्चन जैसे दिग्गजों की पॉपुलर जोड़ी बड़े पर्दे पर नजर आई थी.

यश चोपड़ा बनना चाहते थे इंजीनियर

यश चोपड़ा का जन्म 27 सितंबर 1932 को पाकिस्तान के लाहौर में हुआ था. हालांकि, भारत की आजादी से पहले 1945 में यश का परिवार पंजाब में आकर बस गया था. पहले यश चोपड़ा इंजीनियर बनना चाहते थे और वो इंजीनियरिंग की पढ़ाई के लिए लंदन का रुख करने वाले थे. हालांकि उनकी किस्मत को ये मंजूर नहीं था.

ये भी पढ़ें: कभी क्लर्क थे देव आनंद, शूटिंग के दौरान विदेशी शख्स ने समझ लिया था टैक्सी ड्राइवर

1959 में डेब्यू, 1973 में यशराज फिल्म्स की स्थापना

यश चोपड़ा बाद में फिल्मों में करियर बनाने के लिए मुंबई आ गए थे. उन्होंने साल 1959 में फिल्म ‘धूल का फूल’ के जरिए अपना डायरेक्टोरियल डेब्यू किया था. जबकि साल 1973 में उन्होंने यशराज फिल्म्स की शुरुआत की थी. जिसके अंतर्गत बॉलीवुड को कई बेहतरीन फिल्में मिली हैं.

इंजीनियर बनना चाहते थे यश चोपड़ा, आखिरी बार पर्दे पर लाए थे रेखा-अमिताभ की जोड़ी

रेखा-जया-अमिताभ को आखिरी बार साथ लाए थे यश चोपड़ा

यश चोपड़ा ने ‘दीवार’, ‘डर’, ‘काला पत्थर’, ‘कभी-कभी’, ‘जब तक है जान’, ‘दिल तो पागल है’ और ‘सिलसिला’ सहित कई बेहतरीन फिल्में बनाई थीं. उन्होंने कई फिल्मों को प्रोड्यूस भी किया था. साल 1981 में आई उनकी फिल्म ‘सिलसिला’ में रेखा, अमिताभ बच्चन और जया बच्चन ने काम किया था. बता दें कि इस फिल्म के बाद रेखा और अमिताभ ने कभी स्क्रीन शेयर नहीं की. जबकि इससे पहले दोनों ने दर्जनभर फिल्मों में साथ काम किया था.

इंजीनियर बनना चाहते थे यश चोपड़ा, आखिरी बार पर्दे पर लाए थे रेखा-अमिताभ की जोड़ी

2012 में डेंगू के कारण हो गया था निधन

यश चोपड़ा के डायरेक्शन में बनी आखिरी फिल्म ‘जब तक है जान’ है. साल 2012 में रिलीज हुई इस फिल्म में  कैटरीना कैफ, अनुष्का शर्मा और शाहरुख खाना ने अहम किरदार निभाया था. बता दें कि इसी साल यश चोपड़ा ने इस दुनिया को अलविदा कह दिया था. उनका 21 अक्टूबर 2012 को डेंगू के कारण निधन हो गया था. 

ये भी पढ़ें: दूसरी शादी के लिए रात में पंडित ढूंढ रही थीं अर्चना पूरन सिंह, टीवी से बॉलीवुड तक में छोड़ी छाप

‘दादा साहेब फाल्के’ अवॉर्ड और पद्म भूषण से हुए थे सम्मानित

साल 2001 में यश चोपड़ा को भारतीय सिनमा के सबसे बड़े अवॉर्ड ‘दादा साहेब फाल्के’ अवॉर्ड और 2005 में पद्‍म भूषण से सम्मानित किया गया था.



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *