Tarot Monthly Horoscope October 2026: अक्टूबर 2026 का महीना ग्रहों और टैरो कार्ड्स के संकेतों के अनुसार कई राशियों के लिए करियर, वित्त, प्रेम और स्वास्थ्य के मोर्चे पर बड़े बदलाव लेकर आ रहा है. जहां कुछ राशियों को कार्यक्षेत्र में पदोन्नति और नए प्रोजेक्ट्स मिलेंगे, वहीं कुछ जातकों को स्वास्थ्य और निवेश के मामलों में विशेष सावधानी बरतने की जरूरत होगी.
आइए जानते हैं, प्रसिद्ध टैरो कार्ड रीडर नीतिका शर्मा के अनुसार मेष से लेकर मीन राशि तक के जातकों के लिए अक्टूबर का महीना कैसा रहने वाला है:
मेष टैरो मासिक राशिफल (Aries Tarot Monthly Horoscope)
मेष राशि के लोगों के लिए अक्टूबर का यह महीना कार्यस्थल पर आपके लिए बेहतरीन साबित होने वाला है. आपको कामकाज से जुड़ी कुछ नई जिम्मेदारियां मिल सकती हैं. आर्थिक रूप से यह समय आपके लिए बहुत ही शुभ साबित होगा क्योंकि, इस महीने आप अपने कर्ज चुकाने में सफल रहेंगे. इस हफ्ते आपकी लव लाइफ में स्थिरता बनी रहेगी. अपनी लव लाइफ को बातचीत के जरिए सुधारने की कोशिश करें. आपको सलाह है कि इस महीने सेहत का विशेष ख्याल रखें और बाहर के खानपान से बचें, क्योंकि आपको पेट से जुड़ी परेशानी हो सकती है. अगर आप प्रॉपर्टी से जुड़े फैसले लेने का सोच रहे हैं तो इस महीने रुक जाएं.
वृषभ टैरो मासिक राशिफल (Taurus Tarot Monthly Horoscope)
टैरो कार्ड्स बता रहे हैं कि वृषभ राशि के लोगों के लिए अक्टूबर के महीने में रचनात्मकता चरम पर रहेगी. कला, शिक्षा और मीडिया के क्षेत्र से जुड़े लोगों के लिए यह महीना बेहतरीन साबित हो सकता है. नौकरीपेशा लोगों को सलाह है कि जोश में होश न खोएं, आपके अंदर एक अलग ही उत्साह देखने को मिलेगा. उच्चाधिकारी इस महीने आपके काम की सराहना करेंगे. प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए भी यह समय शुभ रहेगा. अविवाहित जातकों को किसी पुराने मित्र से प्रेम प्रस्ताव मिल सकता है, जबकि पहले से डेटिंग कर रहे लोग रिश्ते को लेकर गंभीर निर्णय लेंगे. खुद को मानसिक रूप से शांत रखने की कोशिश करें.
मिथुन टैरो मासिक राशिफल (Gemini Tarot Monthly Horoscope)
टैरो कार्ड्स के अनुसार, मिथुन राशि के लोगों के लिए इस महीने घर-परिवार की जिम्मेदारियां बढ़ेंगी, जिससे आपको भावनात्मक संतुलन प्राप्त होगा. नौकरीपेशा लोगों के लिए यह महीना काफी शुभ साबित होने वाला है; आपके लिए स्थान परिवर्तन (ट्रांसफर) के योग बन रहे हैं. पुराने दस्तावेज़ों या लेन-देन से लाभ होगा. प्रेम जीवन में पारिवारिक हस्तक्षेप बढ़ सकता है, लेकिन धैर्य और समझदारी से हालात संभल जाएंगे. पारिवारिक समारोह में किसी खास व्यक्ति से मुलाकात हो सकती है. सेहत का विशेष ख्याल रखें, क्योंकि कंधे या सांस से जुड़ी परेशानियां हो सकती हैं.
कर्क टैरो मासिक राशिफल (Cancer Tarot Monthly Horoscope)
कर्क राशि के जातकों के लिए यह महीना आत्मविश्वास में बढ़ोतरी कराने वाला रहेगा. करियर में आप नई योजनाओं पर काम शुरू कर सकते हैं. आपके पुराने प्रयास इस महीने सकारात्मक परिणाम देने लगेंगे. आप वाहन से संबंधित कोई महत्वपूर्ण निर्णय ले सकते हैं. अविवाहित लोग सोशल मीडिया के माध्यम से किसी के करीब आ सकते हैं. स्वास्थ्य सामान्य रहेगा, लेकिन गर्दन और नसों में खिंचाव या हल्का दर्द परेशान कर सकता है. हल्की एक्सरसाइज और स्ट्रेचिंग से राहत मिलेगी.
सिंह टैरो मासिक राशिफल (Leo Tarot Monthly Horoscope)
सिंह राशि के लोगों के लिए यह महीना आत्मविश्वास से भरा रहने वाला है. वाणी के प्रभाव से आप अपने आकर्षण और प्रभाव में वृद्धि करेंगे. समाज और परिवार में मान-सम्मान प्राप्त होगा. नौकरीपेशा जातकों को वेतन वृद्धि या बोनस का लाभ मिल सकता है. कार्यक्षेत्र में सहकर्मी और अधिकारी आपके विचारों को महत्व देंगे. इंटरव्यू देने वालों को सफलता मिलेगी और वित्तीय स्थिति पहले से काफी बेहतर होगी. सेहत के मामले में गला, मुंह और गर्दन की समस्या हो सकती है. गरारे, हल्दी वाला दूध और संतुलित आहार आपके लिए फायदेमंद रहेंगे.
कन्या टैरो मासिक राशिफल (Virgo Tarot Monthly Horoscope)
कन्या राशि के जातकों के लिए अक्टूबर का महीना आत्मबल को बढ़ाने वाला साबित होगा. नौकरीपेशा लोगों को कार्यक्षेत्र में नई जिम्मेदारियां मिल सकती हैं. आपकी निर्णय लेने की क्षमता में स्पष्ट सुधार देखने को मिलेगा. करियर को सही दिशा देने में वरिष्ठों से मार्गदर्शन प्राप्त होगा. आर्थिक मामलों में नया निवेश करने से बचें और केवल पुराने निवेशों की समीक्षा करें. व्यक्तिगत संबंधों में ईमानदारी और स्पष्ट बातचीत से रिश्ते मजबूत होंगे.
तुला टैरो मासिक राशिफल (Libra Tarot Monthly Horoscope)
तुला राशि के लोगों के लिए यह समय संयम और आत्मचिंतन की मांग करता है. कार्यक्षेत्र में बदलाव की इच्छा रखने वालों के लिए यह महीना अनुकूल रहेगा, हालांकि जल्दबाजी में कोई भी कदम उठाने से बचें. विदेश से जुड़े काम या नौकरी की योजनाओं में थोड़ी देरी हो सकती है. नौकरीपेशा जातक गुप्त शत्रुओं से सावधान रहें और किसी भी दस्तावेज़ पर हस्ताक्षर करने से पहले जांच-पड़ताल अवश्य करें. निवेश करने से पूर्व वित्तीय विशेषज्ञों की सलाह लें. अनावश्यक खर्च मानसिक तनाव दे सकते हैं; बातचीत में धैर्य बनाए रखें.
वृश्चिक टैरो मासिक राशिफल (Scorpio Tarot Monthly Horoscope)
वृश्चिक राशि के लोगों के लिए अक्टूबर का महीना मनोकामनाओं की पूर्ति कराने वाला साबित होगा. कार्यक्षेत्र में नए प्रोजेक्ट्स की जिम्मेदारी मिलेगी और टीमवर्क के जरिए नेतृत्व करने का मौका मिलेगा. नौकरी की तलाश कर रहे लोगों को पुराने संपर्कों से अच्छा प्रस्ताव मिल सकता है. आर्थिक मामलों में सुनियोजित बजट बनाकर चलना हितकर रहेगा. यदि धन कहीं अटका हुआ है, तो उससे जुड़ा फैसला सोच-समझकर ही लें. लव लाइफ में मित्रता का रिश्ता धीरे-धीरे गहरे प्रेम में बदल सकता है.
धनु टैरो मासिक राशिफल (Sagittarius Tarot Monthly Horoscope)
धनु राशि के जातकों को अक्टूबर का महीना मान-प्रतिष्ठा और सामाजिक सम्मान दिलाएगा. कार्यक्षेत्र में नेतृत्व के नए अवसर मिलेंगे और पिछले अनुभवों का भरपूर लाभ प्राप्त होगा. प्रमोशन या ट्रांसफर की प्रतीक्षा कर रहे लोगों को सकारात्मक समाचार मिल सकता है. बेरोजगार युवाओं को करियर के लिए सही मार्गदर्शन मिलेगा. आर्थिक स्थिति मजबूत होगी और आप पुराने कर्ज चुकाने में सफल रहेंगे. विवाह योग्य जातक परिजनों के माध्यम से बात आगे बढ़ा सकते हैं. स्वास्थ्य के लिहाज से पीठ, कमर दर्द और आंखों में जलन की समस्या हो सकती है.
मकर टैरो मासिक राशिफल (Capricorn Tarot Monthly Horoscope)
मकर राशि के जातकों के लिए यह महीना नए अनुभवों और यात्राओं से भरा रहेगा. सरकारी और शिक्षा क्षेत्र से जुड़े लोगों को मान-सम्मान और अतिरिक्त कार्यभार मिलेगा. प्रॉपर्टी या वाहन की खरीदारी में रुचि बढ़ेगी, लेकिन वर्तमान समय में केवल जानकारी जुटाना ही फायदेमंद रहेगा. प्रेम संबंधों में अपने साथी को उनके वास्तविक रूप में स्वीकार करें, इससे तालमेल बेहतर रहेगा. अविवाहित जातकों की किसी खास व्यक्ति से मुलाकात के प्रबल योग हैं.
कुंभ टैरो मासिक राशिफल (Aquarius Tarot Monthly Horoscope)
कुंभ राशि के लोगों के लिए अक्टूबर का महीना जीवन में कई महत्वपूर्ण बदलाव लेकर आएगा. नौकरीपेशा जातकों को गहन रिसर्च और अध्ययन के बल पर बेहतरीन प्रोजेक्ट्स मिल सकते हैं. पूर्व में किए गए निवेश से अच्छा मुनाफा मिलने के योग हैं, हालांकि खर्चों में भी बढ़ोतरी देखी जा सकती है. आर्थिक लेन-देन में पूर्ण पारदर्शिता बरतें. प्रेम संबंधों में साथी के साथ भावनात्मक जुड़ाव और गहरा होगा. सेहत के मामले में रीढ़ की हड्डी से जुड़ी तकलीफ के प्रति सचेत रहें.
मीन टैरो मासिक राशिफल (Pisces Tarot Monthly Horoscope)
मीन राशि के लोगों के लिए यह महीना साझेदारियों को परखने और रिश्तों को मजबूत बनाने का रहेगा. नौकरीपेशा लोगों को टीमवर्क, धैर्य और स्पष्ट संवाद के जरिए कार्यक्षेत्र में सफलता मिलेगी. करियर में संयुक्त योजनाएं लाभकारी रहेंगी; अकेले लिए गए निर्णय नुकसान पहुंचा सकते हैं. आर्थिक मोर्चे पर साझेदारी में किया गया निवेश अच्छा लाभ दे सकता है. अविवाहितों को विवाह या रिश्ते का गंभीर प्रस्ताव मिल सकता है, लेकिन निर्णय लेने में जल्दबाजी न करें. स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहें, फेफड़े और यूरिनरी/किडनी से जुड़ी समस्याओं की अनदेखी न करें.
Disclaimer: यहां मुहैया सूचना सिर्फ मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है. यहां यह बताना जरूरी है कि ABPLive.com किसी भी तरह की मान्यता, जानकारी की पुष्टि नहीं करता है. किसी भी जानकारी या मान्यता को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह लें.
