Headlines

‘मैं वीडियो बना रहा था प्रवेश वर्मा ने…’, थप्पड़कांड के पीड़ित साहिब सिंह का बयान


दिल्ली सरकार के मंत्री प्रवेश वर्मा पर आम आदमी पार्टी (आप) के विधायक जरनैल सिंह के साथ काम करने वाले साहिब सिंह ने थप्पड़ मारने का आरोप लगाया है. साहिब सिंह ने दावा किया कि निरीक्षण के दौरान मंत्री प्रवेश वर्मा ने उनके हाथ से मोबाइल फोन छीन लिया और उन्हें थप्पड़ मारा. उन्होंने मामले में पुलिस से कार्रवाई की मांग की है. दिल्ली के तिलकनगर में सड़क के निरीक्षण के दौरान यह घटना हुई. 

जरनैल सिंह की टीम से साहिब सिंह आज मंत्री प्रवेश वर्मा और इलाके के विधायक जरनैल सिंह के रोड इंस्पेक्शन को लेकर वीडियो बना रहे थे. साहिब का कहना है कि विधायक रोड दिखाकर मंत्री प्रवेश वर्मा से सवाल कर रहे थे. मैं वीडियो बना रहा था अचानक मंत्री प्रवेश वर्मा को गुस्सा आया. इस बीच उन्होंने मेरे हाथ से फोन छीना और तुरंत मुझे थप्पड़ मारा.

पीड़ित साहिब सिंह ने लगाया ये आरोप

पीड़ित साहिब का आरोप है कि उनके साथ जो लोग और गुंडे थे, उन्होंने मुझे जान से मारने की धमकी भी दी. फिलहाल पुलिस में कार्रवाई नहीं की मौके पर यहां पर पुलिस मौजूद थी बावजूद उसके मंत्री जी को गाड़ी में बिठाकर यहां से भेज दिया. बता दें कि जरनैल सिंह ने कंफर्म किया है कि थप्पड़ जिस शख्स को मारा गया है उनका नाम साहिब सिंह है जो कि उनकी सोशल मीडिया देखते हैं.

साहिब सिंह ने दी घटना की जानकारी

साहिब सिंह ने घटना के बारे में बताया कि वह आम आदमी पार्टी के विधायक जरनैल सिंह के साथ समन्वय का काम करते हैं और उनके सोशल मीडिया अकाउंट को देखते हैं. उनके मुताबिक, मंत्री प्रवेश वर्मा इलाके में निरीक्षण के लिए आए थे. जब उन्हें जानकारी मिली कि मंत्री इलाके में निरीक्षण के लिए आ रहे हैं, तो उन्होंने सड़क की स्थिति दिखाने के लिए वहां मौजूद लोगों के साथ सड़क की खराब हालत उन्हें दिखाई. 

साहिब सिंह के अनुसार, उस समय वह विधायक जरनैल सिंह के पेज पर घटना की लाइव स्ट्रीमिंग कर रहे थे. साहिब सिंह ने आरोप लगाया कि चल रही लाइव स्ट्रीम को रोकने के लिए प्रवेश वर्मा ने मेरे हाथ से फोन छीन लिया. इसके बाद उन्होंने मुझ पर हाथ उठाया और मुझे थप्पड़ मारा. उनके सुरक्षाकर्मियों ने भी मुझे धक्का दिया और मेरे साथ मारपीट की. 

पुलिस में दर्ज कराई है शिकायत- साहिब सिंह

साहिब सिंह ने बताया कि उन्होंने इस मामले में पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है. उन्होंने आरोप लगाया कि मंत्री के साथ आए कुछ लोगों ने उन्हें धमकी भी दी. शिकायत में उन लोगों के नाम भी दिए गए हैं. अब आगे की कार्रवाई पुलिस पर निर्भर करती है. साहिब सिंह ने कहा कि प्रवेश वर्मा दिल्ली सरकार के मंत्री हैं, इसलिए उनके खिलाफ भी नियमानुसार कार्रवाई होनी चाहिए.

इस मामले में पूर्व सीएम अरविंद केजरीवाल ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट करते हुए लिखा कि मंत्री प्रवेश वर्मा को गिरफ्तार किया जाए. मैं सोमवार को यहां जाऊंगा.आप विधायक जरनैल सिंह ने लिखा कि यह दिल्ली की भाजपा सरकार के मंत्री हैं. सड़क का निरीक्षण करने आए थे लेकिन घोटाला उजागर होते देखकर आपा खो बैठे और वीडियो रिकॉर्ड करने वाले मेरे साथी के साथ गुंडागर्दी कर बैठे.

थप्पड़कांड पर मंत्री प्रवेश वर्मा ने दी सफाई, बोले- ‘आवेश में आकर…’



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *