चुनाव आयोग और मुख्य चुनाव आयुक्त पर उठ रहे सवालों के बीच बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने विपक्ष को घेरा है. उन्होंने कहा कि कल तक कांग्रेस इलेक्शन कमिश्नर को राज्यसभा सदस्य और गवर्नर बनाती थी तो लोकतंत्र खतरे में नहीं था, आज क्योंकि कोई दूसरा व्यक्ति गरीब का बेटा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी कर रहे हैं तो पेट में दर्द हो रहा है.
मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा, ”विपक्ष के लोग एसआईआर को लेकर बेबुनियाद आरोप लगा रहे हैं. चुनाव आयोग ने साफ शब्दों में अपना स्पष्टीकरण दे दिया है.”
सम्राट चौधरी का कांग्रेस पर तीखा हमला
उन्होंने कांग्रेस को घेरते हुए कहा, ”जिस पार्टी ने इलेक्शन कमिश्नर को राज्यसभा का सदस्य बनाया हो, भारत सरकार में मंत्री बनाया. चाहे वह एमएस गिल हों या आरके त्रिवेदी जी हों. आरके त्रिवेदी 1982 से 1985 तक इलेक्शन कमिश्नर रहे, फिर वो गुजरात और पंजाब के गवर्नर बनाए गए. टीएन शेषन लालकृष्ण आडवाणी जी के खिलाफ चुनाव लड़ने गए और आज यह कांग्रेस पार्टी आरोप लगा रही है कि देश में लोकतंत्र नहीं है.”
सम्राट चौधरी ने परिवारवाद पर भी कांग्रेस को घेरा
सम्राट चौधरी ने परिवारवाद को लेकर भी कांग्रेस को घेरा. उन्होंने कहा, ”कांग्रेस का मतलब परिवारवाद. पहले प्रधानमंत्री जवाहरलाल नेहरू बने फिर उनकी बेटी इंदिरा गांधी देश की प्रधानमंत्री बनीं. फिर इंदिरा गांधी के बेटे राजीव गांधी इस देश के प्रधानमंत्री बने. जब मनमोहन सिंह की सरकार बनी तो सुपर प्रधानमंत्री सोनिया गांधी थीं.”
उन्होंने ये भी कहा कि 10 साल तक जब बहुमत नहीं था तो कांग्रेस ने राहुल गांधी को विपक्ष का नेता नहीं बनाया लेकिन जैसे ही समय आया तो लाभ लेने के लिए राहुल गांधी को विपक्ष का नेता बना दिया गया.
भारत आज गरीब है तो यह कांग्रेस की देन- सम्राट चौधरी
सम्राट चौधरी ने कांग्रेस पर हमला बोलते हुए आगे कहा, ”भारत आज गरीब है तो यह कांग्रेस पार्टी की देन है. आजादी के 80 में 60 वर्ष कांग्रेस का ही शासन रहा. देश में हर एक गलती के लिए जिम्मेदार राहुल गांधी और उनके परिवार के लोग हैं क्योंकि 45 साल से ज्यादा इन्हीं का राज भारत में रहा है.”
चुनाव आयोग की बैठक पर चिराग पासवान बोले- ‘यकीनन SIR को लेकर जनता…’
