Headlines

UP में आफत की बारिश! अब तक 56 मौतें, 46 घायल, हजारों घरों को भारी नुकसान


उत्तर प्रदेश में तीन दिनों से हो रही लगातार बारिश कहर बरपा रही है. 56 जिलों में सामान्य से ज्यादा बारिश दर्ज हुई है. तेज हवाओं के कारण बड़ी संख्या में फसलों को भी नुकसान हुआ है. अलग अलग जिलों में 56 लोगों की मौत हो गई है. जबकि 46 लोग घायल हुए हैं. राहत आयुक्त कार्यालय की रिपोर्ट के मुताबिक प्रदेश में 1,021 मकान क्षतिग्रस्त हुए हैं और 107 पशुओं की मौत हुई है. 

उत्तर प्रदेश में 56 मौत में सबसे ज्यादा मौतें सीतापुर में हुई हैं. यहां 7 लोगों की मौत दर्ज हुई है. इसके बाद लखीमपुर खीरी, बहराइच और बलरामपुर में 5-5 मौतें हुई हैं. मौतों के मामलों में अयोध्या और गोरखपुर भी पीछे नहीं है. इन जिलों में 4-4 लोगों की जान गई है. सबसे कच्चे मकान और दीवार गिरे है. कई जगह पेड़ गिरने से हादसे हुए, जबकि कुछ मामलों में बिजली के करंट की चपेट में आने से भी लोगों की मौत हुई.

हरदोई में सबसे ज्यादा घायल

लगातार हो रही बारिश के कारण यूपी के अलग अलग जिलों में 1.021 मकान क्षतिग्रस्त हुए है. सबसे ज्यादा मामले हरदोई में दर्ज हुए है. यहां अकेले 272 मकान क्षतिग्रस्त हुए हैं. घायलों की संख्या भी हरदोई में सबसे ज्यादा है. यहां 7 लोग घायल हुए है. इसके बाद सीतापुर में 108 मकानों को नुकसान पहुंचा है. चंदौली, औरैया, गोंडा, हमीरपुर, शाहजहांपुर और बहराइच में भी मकानों को नुकसान पहुंचा है. वही बारिश से 107 पशुओं की भी मौत हुई है. 

48 घंटे में सामान्य से 775% ज्यादा बारिश

मौसम विभाग के मुताबिक 25-26 सितंबर के 48 घंटों में प्रदेश में औसतन 66.5 मिमी बारिश हुई है. सामान्य बारिश करीब 7.6 मिमी होती है. यानी बारिश सामान्य से करीब 775 फीसदी ज्यादा रही. पिछले तीन दिनों से यूपी के की शहरों में लगातार हल्की से मध्यम बारिश हो रही है. इस बीच आम जनजीवन पूरी तरह अस्त-व्यस्त नजर आया.

जिलेवार मौतों का आंकड़ा

  • सीतापुर-6
  • लखीमपुर खीरी-6
  • बहराइच-5
  • गोरखपुर-5
  • बलरामपुर-4
  • अयोध्या-4
  • हरदोई-4
  • बाराबंकी-3
  • हमीरपुर-3
  • गोंडा-2
  • मैनपुरी-2
  • कानपुर नगर-2
  • अमेठी-1
  • श्रावस्ती-1
  • एटा-1
  • महोबा-1
  • बांदा-1
  • जौनपुर-1
  • संतकबीरनगर-1
  • प्रयागराज-1
  • प्रतापगढ़-1
  • फर्रुखाबाद-1
  • फतेहपुर-1

कहां कितने हुए घायल?

  • हरदोई-7
  • मैनपुरी-5
  • श्रावस्ती-5
  • बाराबंकी-4
  • सीतापुर-3
  • लखीमपुर खीरी-3
  • अन्य जिले-19 

फिलहाल यूपी में लगातार हो रही बारिश से लोगों का जीना दुश्वार हो गया है. कई जिलों में मौतों की खबरें लगातार आ रही हैं.

खिलाड़ियों-कलाकारों के लिए अखिलेश यादव का बड़ा ऐलान- ‘अगर हमारी सरकार बनी तो…’



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *