सोशल मीडिया पर आपने क्लासरूम की मस्ती के तो कई वीडियो देखे होंगे. लेकिन कई बार ऑनलाइन क्लास में ही स्टूडेंट्स ऐसी मस्ती कर देते हैं कि फिर मामला सोशल मीडिया पर वायरल हो जाता है. ऐसा ही एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है जिसमें एक ऑनलाइन क्लास के दौरान कुछ बच्चे टीचर को न केवल परेशान कर रहे हैं बल्कि बदतमीजी भी करते दिखाई दे रहे हैं. यहां तक की वह महिला टीचर की धमकी से भी नहीं डरते हैं और अपनी बदतमीजी जारी रखते हैं. वीडियो को लेकर अब सोशल मीडिया पर तरह तरह की चर्चाएं हो रही हैं.
ऑनलाइन क्लास में टीचर से बदतमीजी
दरअसल, सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है जिसमें महिला टीचर बच्चों की ऑनलाइन क्लास लेती दिख रही है. क्लास के दौरान कुछ शरारती छात्र अजीब आवाजें निकालने लगते हैं जिसके बाद महिला टीचर कहती है कि दूसरी क्लास में भी आप लोग यही सब करते हो तो बच्चे और भी ज्यादा बदतमीजी करने लग जाते हैं. इतना ही नहीं, चेतावनी के बाद भी कुछ छात्र अजीब आवाज निकालकर बेतुके गाने गाते दिखाई दे रहे हैं जिसके बाद महिला टीचर का गुस्सा आसमान छू लेता है.
बार बार चेतावनी के बाद भी नहीं मानें बच्चे
गुस्सा बढ़ने के बाद जब महिला टीचर कहती है कि यह सब मैंने रिकॉर्ड कर लिया है और यह सब मैं आगे सीनियर टीचर को भेजूंगी तो बदतीमीजी कर रहे छात्र कहते हैं कि जिसे भेजना है उसे भेज देना. वीडियो में दिख रहा है कि छात्रों की बदतमीजी लगातार जारी है और चेतावनी देने के बाद भी यह सिलसिला थमने का नाम नहीं लेता है. वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल है और लोग इसे लेकर अब अलग अलग प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं.
यह भी पढ़ें: बप्पा की भक्ति में डूबी तेलंगाना पुलिस, विसर्जन के दौरान लगाए ठुमके; देखें वीडियो
यूजर्स बोले, इनका भविष्य दिख गया है यह क्या करेंगे
वीडियो को saif_sheikkhh नाम के इंस्टाग्राम अकाउंट से शेयर किया गया है जिसे अब तक लाखों लोगों ने देखा है तो वहीं कई लोगों ने वीडियो को लाइक भी किया है. ऐसे में सोशल मीडिया यूजर्स वीडियो को लेकर तरह तरह के रिएक्शन दे रहे हैं. एक यूजर ने लिखा….अलग ही लेवल के बदतमीज हैं. एक और यूजर ने लिखा…जब आप टीचर होते हैं तो यह सब झेलना ही पड़ता है. तो वहीं एक और यूजर ने लिखा…इनका भविष्य दिख रहा है, यह आगे जाकर क्या करेंगे पता लग रहा है.
यह भी पढ़ें: चलती ट्रेन के एसी कोच में शीशा तोड़ अंदर घुसा पत्थर, होश उड़ा देगा वीडियो
