Headlines

क्या है PM मोदी के फोन की कॉलर ट्यून? वीडियो आया सामने, आप भी सुनें


सोशल मीडिया पर पीएम नरेंद्र मोदी से जुड़ा एक शानदार वीडियो वायरल हो रहा है. वीडियो में पीएम मोदी से जुड़ी एक ऐसी चीज दिखाई गई है जिसे जानने की जिज्ञासा देश के हर नागरिक को है. आप सभी के फोन में कभी न कभी कॉलर ट्यून तो रही ही होगी लेकिन क्या आप जानना चाहते हैं कि देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के फोन की कॉलर ट्यून क्या है? अगर आप जानना चाहते हैं तो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा यह वीडियो आपके लिए है. वीडियो को लेकर अब यूजर्स भी तरह तरह के रिएक्शन दे रहे हैं.

युवाओं ने पीएम मोदी को लगाया फोन, सुनने को मिली उनकी कॉलर ट्यून

दरअसल, सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है जिसमें केबिनेट मंत्री Dr. Virendra Kumar ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट से शेयर किया है. वीडियो में दिख रहा है कि मंच पर खड़े होकर कुछ युवा जो Skyroot Aerospace के बताए जा रहे हैं पीएम मोदी को फोन लगाते हैं. फोन लगते ही उधर से एक शख्स उन्हें लाइन पर रहने को कहता है और पीएम के बात करने का इंतजार करने को कहता है. इसके बाद फोन में एक कॉलर ट्यून बजती है जो मंच पर बैठे और वहां उपस्थित सभी लोगों को सुनाई जाती है. यह पीएम मोदी के फोन की कॉलर ट्यून बताई जा रही है जो किसी बांसुरी के सुर में बज रही है और इससे एक मीठी सी धुन निकलती सुनाई दे रही है.

पीएम ने युवाओं को दी बधाई

इसके बाद पीएम मोदी फोन उठाते हैं और कहते हैं कि कौन बोल रहा है, इसके बाद युवा अपना नाम बताते हैं तो पीएम फिर मजाकिया अंदाज में कहते हैं कि कौन बोल रहा है इसके बाद वहां मौजूद सभी लोग जोर से हंसने लगते हैं. इसके बाद पीएम मोदी उन सभी युवाओं को बधाई देते हैं और उनका हौसला बढ़ाते हैं. वीडियो को लेकर अब यूजर्स तरह तरह के रिएक्शन दे रहे हैं.

यह भी पढ़ें: बप्पा की भक्ति में डूबी तेलंगाना पुलिस, विसर्जन के दौरान लगाए ठुमके; देखें वीडियो

यूजर्स बोले, यह तो सबसे सुखद अहसास था

वीडियो को केबिनेट मंत्री Dr. Virendra Kumar ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट से शेयर किया है जिसे अब तक लाखों लोगों ने देखा है तो वहीं कई लोगों ने वीडियो को लाइक भी किया है. ऐसे में सोशल मीडिया यूजर्स वीडियो को लेकर तरह तरह के रिएक्शन दे रहे हैं. एक यूजर ने लिखा…हमारी भी बात करवा दो मोदी जी से. एक और यूजर ने लिखा…कितना सुखद अहसास है, आप पीएम से फोन पर बात कर रहे हैं. तो वहीं एक और यूजर ने लिखा….इस बांसुरी वाली कॉलर ट्यून ने तो हमारा दिल मोह लिया.

यह भी पढ़ें: चलती ट्रेन के एसी कोच में शीशा तोड़ अंदर घुसा पत्थर, होश उड़ा देगा वीडियो





Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *