Headlines

‘ये है गठबंधन…’, कहते ही शहजाद पूनावाला की पिटाई, स्वरा भास्कर ने बचाया


भारतीय जनता पार्टी के पूर्व प्रवक्ता शहजाद पूनावाला और एक्ट्रेस स्वरा भास्कर राइज एंड फॉल के सीजन 2 में हिस्सा ले रही हैं. सीजन की शुरुआत काफी धमाकेदार हुई. शहजाद पूनावाला और एक्टर सिवेट तोमर के बीच झगड़ा हो गया. मामला हाथापाई तक पहुंच गया. हालांकि स्थिति को बिगड़ता देख स्वरा समेत बाकी साथी बीच बचाव के लिए आ गए.

दरअसल शहजाद लगातार स्वरा भास्कर और सिवेट तोमर पर निशाना साध रहे थे. उन्होंने कहा, ‘सिवेट की रीड की हड्डी देखो, जो स्वरा भास्कर के साथ बैठा है, वही मुझे लेक्चर दे रहा है. भाई, ये दोगलापन है. जाओ भाई जाओ, करो अलायंस. ये है अलायंस, जो सिवेट टैटू बनाकर घूम रहा है, वह स्वरा भास्कर के साथ बैठा है.’ शहजाद जब यह चिल्ला-चिल्लाकर बोल थे तब स्वरा भी बीच में आकर बोलने लगीं.

शहजाद की बातें सुनकर सिवेट ने खोया आपा

शहजाद की बातें सुनकर सिवेट तोमर ने आपा खो दिया. वे तेजी से शहजाद की तरफ बढ़े, तभी स्वरा ने उन्हें रोका और कहा कि इन्हें मत मारो. इसी बीच सिवेट ने शहजाद पूनावाला के साथ हाथापाई शुरू कर दी. मामला बढ़ता देख शो के बाकी साथी भी बीच बचाव के लिए पहुंचे. शहजाद पूनावाला तब तक नीचे गिर चुके थे. तोमर इस पर भी नहीं रुके, उन्हें जैसे ही लोगों ने हटाया, वे गाली देने लगे. इस बीच आरोप लग रहा है कि शहजाद ने सिवेट को उकसाया, तभी बात यहां पहुंची. 

शहजाद को लेकर क्या बोलीं आप प्रवक्ता

आम आदमी पार्टी की प्रवक्ता प्रियंका कक्कड़ ने इस मामले पर प्रतिक्रिया दी है. उन्होंने वीडियो शेयर करते हुए एक्स पर लिखा, लोग इस बात की परवाह भी नहीं करते की पीटने पर डिसक्वालीफाई हो सकते हैं, बस पीट देते हैं. शहज़ाद की हरकतें ही ऐसी हैं. चाहे भाजपा दफ़्तर के अंदर या TV पर.

यह भी पढ़ें : इस्लामाबाद पहुंचा भारतीय डेलीगेशन, पाक से किस मुद्दे पर हो रही हाईलेवल मीटिंग



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *