Headlines

‘पीएम मोदी ने मुझसे कहा था मेरे जाने के बाद आप…’, राहुल का दावा सरकार ने किया खारिज


कांग्रेस की CWC बैठक के बाद राहुल गांधी के एक कथित बयान को लेकर विवाद शुरू हो गया है. राहुल गांधी ने बैठक में चुनाव आयुक्तों की नियुक्ति को लेकर अपने पुराने डिसेंट नोट का जिक्र किया. इसी दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से हुई कथित बातचीत का भी हवाला दिया गया.

हालांकि, सरकारी सूत्रों के हवाले से अब दावा किया जा रहा है कि राहुल गांधी ने प्रधानमंत्री और गृह मंत्री अमित शाह के नाम से बैठक में जिस बातचीत का जिक्र किया, वैसी कोई बात नहीं हुई थी. इन सूत्रों के मुताबिक, प्रधानमंत्री या गृह मंत्री ने राहुल गांधी से ऐसा कुछ नहीं कहा था.

क्या कहा था राहुल गांधी ने?

29 सितंबर को हुई CWC बैठक में राहुल गांधी ने चुनाव आयोग और SIR को लेकर पार्टी नेताओं के सामने अपनी बात रखी. मीडिया रिपोर्टों के मुताबिक, उन्होंने कहा कि कांग्रेस ने पिछले कुछ समय से चुनाव आयोग से जुड़े मुद्दे उठाए हैं और अब पार्टी को इस मामले पर अपना विरोध जारी रखना चाहिए. रिपोर्टों के अनुसार राहुल गांधी ने बैठक में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और गृह मंत्री अमित शाह का भी जिक्र किया. 

चुनाव आयुक्तों की नियुक्ति को लेकर क्या हुआ था?

फरवरी 2025 में राहुल गांधी ने नए मुख्य चुनाव आयुक्त के चयन को लेकर एक डिसेंट नोट दिया था. उस समय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता वाली चयन समिति में गृह मंत्री अमित शाह और लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी शामिल थे. समिति ने ज्ञानेश कुमार को मुख्य चुनाव आयुक्त नियुक्त करने की सिफारिश की थी. राहुल गांधी ने इस फैसले पर आपत्ति जताई थी.

राहुल गांधी ने अपने डिसेंट नोट में चुनाव आयुक्तों की नियुक्ति की प्रक्रिया और चयन समिति की संरचना पर सवाल उठाए थे. उन्होंने कहा था कि मुख्य न्यायाधीश को चयन समिति से हटाने से चुनाव आयोग की स्वतंत्रता को लेकर चिंता बढ़ती है.



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *