Headlines

Patna News: अनिल यादव गोलीकांड में बड़ा खुलासा, शंकर राय समेत 8 गिरफ्तार


जन सुराज नेता और पूर्व वार्ड पार्षद अनिल यादव पर फायरिंग के मामले में पटना पुलिस की SIT ने बड़ी कार्रवाई की है. पुलिस ने मुख्य साजिशकर्ता शंकर राय समेत चार और आरोपियों को गिरफ्तार किया है. इसके साथ ही मामले में गिरफ्तार आरोपियों की संख्या आठ हो गई है. एक अन्य आरोपी की तलाश जारी है.

पुलिस जांच के मुताबिक अनिल यादव को रास्ते से हटाने के लिए करीब 5 लाख रुपये की सुपारी दी गई थी. पुलिस का कहना है कि शंकर राय ने कथित तौर पर पुरानी रंजिश के चलते साजिश रची थी. साल 2017 में वार्ड पार्षद चुनाव के बाद से ही रंजिश चल रही थी. वारदात में इस्तेमाल हथियार भी बरामद किया गया है.

यह भी पढ़ें- पूर्व MLA गोपाल मंडल के बेटे फिर विवादों में, पुलिस का मोबाइल फेंकने का आरोप

शंकर राय समेत चार आरोपी गिरफ्तार

ताजा कार्रवाई में शंकर राय, रंजीत कुमार, पप्पू कुमार और जितेंद्र कुमार की गिरफ्तारी की जानकारी सामने आई है. पुलिस के अनुसार पहले चार आरोपियों को गिरफ्तार किया जा चुका था. अब कुल आठ आरोपी पुलिस की गिरफ्त में हैं और नौवें आरोपी की तलाश की जा रही है.

2017 से चली आ रही थी चुनावी रंजिश

ममता कल्याणी, एसपी (मध्य), पटना के मुताबिक अनिल यादव और शंकर राय एक ही मोहल्ले के रहने वाले हैं. दोनों के बीच 2017 से वार्ड पार्षद चुनाव को लेकर विवाद चल रहा था. पुलिस के अनुसार शंकर राय ने पूछताछ में दावा किया कि अनिल यादव ने उसे दो बार झूठे मामलों में जेल भिजवाया था. तभी से वह नाराज था.

23 सितंबर को अपार्टमेंट में हुई थी फायरिंग

23 सितंबर की शाम बुद्धा कॉलोनी थाना क्षेत्र के चकारम स्थित अपार्टमेंट के बेसमेंट में अनिल यादव अपने समर्थकों के साथ बैठे थे. इसी दौरान हमलावरों ने उन पर कई राउंड फायरिंग की थी. उन्हें कई गोलियां लगी थीं और अस्पताल में उनका इलाज चल रहा है. शुरुआती जांच में पुलिस ने CCTV और तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर आरोपियों तक पहुंचने की बात कही थी.

यह भी पढ़ें- बिहार के गयाजी में अब युवक-युवती से दुर्व्यवहार, VIDEO वायरल





Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *