Headlines

14 की उम्र में पिता को खो चुके थे शान, 17 की उम्र में गाया पहला गाना, एक्टिंग में भी आजमाया हाथ


मध्य प्रदेश के खंडवा में जन्म लेने वाले सिंगर शान का शुरू से ही ताल्लुक संगीत जगत से रहा है. उनके दादा जाहर मुखर्जी अपने दौर के जाने-माने गीतकार थे. वहीं उनके पिता मानस मुखर्जी म्यूजिक डायरेक्टर रहे. जबकि शान की मां सोनाली मुखर्जी भी शानदार सिंगर रहीं. परिवार में शुरू से ही संगीत का माहौल मिलने के चलते महज चार साल की छोटी सी उम्र में शान ने जिंगल्स गाना शुरू कर दिया था. वहीं 17 साल की उम्र में उन्होंने प्लेबैक सिंगिंग की शुरुआत की थी.

शान ने बॉलीवुड को एक से बढ़कर एक गाने दिए और अपनी आवाज से वो आज तक फैंस का दिल जीत रहे हैं. शान ने सिंगिंग में बड़ा नाम कमाया और इसके अलावा वो एक्टिंग में भी हाथ आजमा चुके हैं. वहीं उनकी पर्सनल लाइफ की बात करें तो उनकी लव स्टोरी काफी दिलचस्प रही है. आज शान के 54वें जन्मदिन पर उनसे जुड़ी कुछ खास बातें जानते हैं.

54 साल के हुए शान

शान का पूरा नाम शांतनु मुखर्जी है. हालांकि वो फिल्म इंडस्ट्री में शान नाम से ही पॉपुलर हुए. उनका जन्म मध्य प्रदेश के खंडवा जिले में मानस मुखर्जी और सोनाली मुखर्जी के घर 30 सितंबर 1972 को हुआ था. शान की एक बहन भी है, जिनका नाम सागरिका मुखर्जी है. सागरिका भी बॉलीवुड सिंगर हैं. 

ये भी पढ़ें: सिंगर जुबिन नौटियाल के घर गूंजी किलकारी, पत्नी ने दिया बेटे को जन्म

14 की उम्र में पिता को खोया

शान अपने पिता और म्यूजिक डायरेक्टर मानस मुखर्जी के काफी करीब थे, हालांकि वो अपने पिता को बचपन में ही खो चुके थे. मानस मुखर्जी का 18 अक्टूबर 1986 को निधन हो गया था. उस वक्त शान महज 14 साल के थे. पिता के निधन के बाद उनकी मां और सिंगर सोनाली ने अपने घर-परिवार की जिम्मेदारी संभाली. शान की मां ने अपने गुजारे के लिए 70 के दशक से लेकर साल 2000 तक कोरस सिंगर के रूप में काम किया था.

17 साल की उम्र में गाया पहला गाना

शान अपने लंबे और सफल करियर में हिंदी के अलावा बंगाली, कन्नड़, नेपाली, मलयालम और उर्दू भाषाओं में भी गाने गा चुके हैं. प्लेबैक सिंगर के रूप में शान ने अपना आगाज साल 1989 में किया था. उनकी आवाज अनिल कपूर और नाना पाटेकर की फिल्म ‘परिंदा’ के गाने ‘कितनी है प्यारी प्यारी’ में सुनाई दी थी.

14 की उम्र में पिता को खो चुके थे शान, 17 की उम्र में गाया पहला गाना, एक्टिंग में भी आजमाया हाथ

शान के पॉपुलर गाने

शान ने कम उम्र में कई कमर्शियल विज्ञापनों के लिए जिंगल गाकर खुद को साबित किया था. वहीं इसी बीच उन्होंने कई रीमिक्स गाने भी गाए थे. उन्हें आरडी बर्मन के गाने ‘रूप तेरा मस्ताना’ के रीमिक्स गाने से पहचान मिली थी. इसके बाद साल 1999 में शान को अपने एल्बम ‘तनहा दिल’ से काफी पॉपुलैरिटी हासिल हुई. उनका ये एल्बम दर्शकों ने काफी पसंद किया था. साल 2000 में शान को इस एल्बम के लिए एमटीवी एशिया म्यूजिक के बेस्ट सोलो एल्बम अवॉर्ड से सम्मानित किया गया था.

14 की उम्र में पिता को खो चुके थे शान, 17 की उम्र में गाया पहला गाना, एक्टिंग में भी आजमाया हाथ

आरडी बर्मन के इस गाने के रीमिक्स से मिली पहचान

शान अपने करियर में अब तक ऋतिक रोशन, सलमान खान, अजय देवगन, सैफ अली खान, अक्षय कुमार, रणबीर कपूर, आमिर खान, शाहरुख खान, आर. माधवन, शाहिद कपूर और अभिषेक बच्चन सहित कई पॉपुलर स्टार्स की आवाज बने हैं. उनके पॉपुलर गानों में ‘चांद सिफारिश’, ‘बूम बूम बोले’, ‘वो लड़की है कहां’, ‘आओ मिलो चलो’, ‘सुनो ना’, ‘जब से तेरे नैना’, ‘हे सोना’ आदि शामिल हैं. हाल ही में उन्होंने अक्षय कुमार और सैफ अली खान की फिल्म ‘हैवान’ के गाने ‘रंगियारा’ को भी आवाज दी. रिपोर्ट्स के मुताबिक शान अब तक तीन हजार से ज्यादा गानों को आवाज दे चुके हैं.

14 की उम्र में पिता को खो चुके थे शान, 17 की उम्र में गाया पहला गाना, एक्टिंग में भी आजमाया हाथ

बता दें कि शान ने बतौर होस्ट भी काम किया है. मशहूर सिंगर ‘स्टार वॉइस ऑफ इंडिया’, ‘सा रे गा मा पा’ और ’सा रे गा मा पा- लिटिल चैम्प्स’ जैसे सिगिंग रियलिटी शो के लिए होस्टिंग की कमान संभाल चुके हैं. वहीं इन दिनों वो ‘सा रे गा मा पा’ को जज कर रहे हैं. इनके अलावा शान ‘दमन’ (2001) और ‘म्यूजिक स्कूल’ (2023) जैसी फिल्मों में एक्टिंग भी कर चुके हैं.

ये भी पढ़ें: रवि किशन के हाथ लगा करियर का सबसे बड़ा जैकपॉट, इस मेगा बजट फिल्म में बनेंगे लीड हीरो

राधिका से की शादी, दो बेटों के हैं पिता

शान जब 24 साल के थे तब उनकी मुलाकात राधिका मुखर्जी से हुई थी. कुछ ही मुलाकातों के बाद शान ने राधिका से अपने दिल की बात कहते हुए उन्हें प्रपोज कर दिया था. राधिका ने भी रिश्ते के लिए हां कह दिया था. इसके बाद वो शादी की बात करने राधिका के घर गए थे. आखिरकार शान ने राधिका से साल 2002 में शादी कर ली थी. इसके बाद कपल ने दो बेटों का वेलकम किया था. उनके बेटों के नाम सोहम और माही हैं.

14 की उम्र में पिता को खो चुके थे शान, 17 की उम्र में गाया पहला गाना, एक्टिंग में भी आजमाया हाथ



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *