Headlines

एक कचोरी दो समोसा…गैंगरेप पर DU में फूटा गुस्सा, Gen-Z नारों से गूंजा कैंपस


वक्त बदल रहा है और वक्त के साथ साथ अब लोग ही नहीं बल्कि स्लोगन और विरोध करने के तरीके भी बदलते दिखाई दे रहे हैं. हाल ही में दिल्ली में कालकाजी गैंगरेप हुआ जिसे लेकर दिल्ली यूनिवर्सिटी की कई छात्राएं कैंपस में उतर आईं और पुरुष समाज के खिलाफ जमकर नारेबाजी करने लगीं. उनके प्रदर्शन की खास बात यह रही कि उन्होंने वही पुराने और दम तोड़ चुके नारों की बजाए अपना जेन जी अंदाज अपनाया और अपने तरीके से उन पुरुषों को कड़ा संदेश दे डाला जो स्त्री के साथ कुछ भी गलत करने का ख्याल रखते हैं.

प्रदर्शन में एक कचोरी दो समोसा इन मर्दों का क्या भरोसा जैसे नारे लगाए गए. अब इन नारों के कई सारे वीडियो अब सोशल मीडिया पर वायरल हैं जिन्हें देखकर आपको गुस्सा भी आएगा और एक तरफ आपकी हंसी भी छूट जाएगी.

DU में महिला प्रदर्शन के दौरान Gen-Z नारों की गूंज

दरअसल, सोशल मीडिया पर इन दिनों दिल्ली यूनिवर्सिटी की छात्राओं के मजेदार स्लोगन वायरल हो रहे हैं जो दिल्ली में हुई गंभीर घटनाओं को लेकर बोले गए हैं. वीडियो में ” एक कचोरी दो समोसा इन मर्दों का क्या भरोसा” “एक सुट्टा दो चाय मर्द जात हाय हाय, शर्म नहीं है मर्दों में औरत क्यों है पर्दों में” जैसे स्लोगन बोले जा रहे हैं जो पीक वुमन क्रिएटिविटी का लेवल दिखा रहे हैं.

मेरे सिर में दर्द है इसका कारण मर्द है

वीडियो में लड़कियां यहीं नहीं रुकीं. इनके नारों की लिस्ट अभी लंबी थी और इन सब में कुछ और नारे निकलकर आए जिनमें “मेरे सिर में दर्द है इसका कारण मर्द है” “नारी अपने आप की नहीं किसी के बाप की”

“तोड़ कर रख दो वह समाज नारी जिसमें बंधी है आज” इसके अलावा भी कई सारे मजेदार स्लोगन का इस्तेमाल लड़कियों ने किया जिसने इंटरनेट पर लोगों का ध्यान खींचा और देखते ही देखते चर्चा मीडिया तक पहुंच गई. अब सवाल यह है कि आखिर यह प्रदर्शन हो क्यों रहा था, चलिए आपको बताते हैं.

क्यों हो रहा प्रदर्शन, क्या है गुस्से की वजह

दिल्ली यूनिवर्सिटी की छात्राओं का यह गुस्सा दक्षिण दिल्ली के कालकाजी में एक 17 साल की नाबालिग लड़की के साथ हुए सामूहिक दुष्कर्म की खौफनाक वारदात के बाद फूटा है. इस घटना के विरोध में लेडी श्रीराम (LSR), गार्गी और मिरांडा हाउस जैसे प्रमुख कॉलेजों की करीब 200 से अधिक छात्राएं सड़कों पर उतर आई हैं. वे कैंपस और सार्वजनिक जगहों पर बेहतर स्ट्रीट लाइटिंग, मजबूत सुरक्षा व्यवस्था और सुरक्षित पब्लिक ट्रांसपोर्ट की मांग कर रही हैं. इसके साथ ही, छात्राएं इस पितृसत्तात्मक सोच का भी कड़ा विरोध कर रही हैं, जहां अपराध होने पर सुरक्षा के नाम पर लड़कियों को ही हॉस्टल या घरों में बंद कर दिया जाता है.

यह भी पढ़ें: बप्पा की भक्ति में डूबी तेलंगाना पुलिस, विसर्जन के दौरान लगाए ठुमके; देखें वीडियो

यूजर्स बोले, अपराध कोई भी कर सकता है, सभी मर्द एक से नहीं होते

वीडियो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं जिन्हें लाखों लोगों ने देखा है तो वहीं कई लोगों ने वीडियो को लाइक भी किया है. ऐसे में सोशल मीडिया यूजर्स वीडियो को लेकर तरह तरह के रिएक्शन दे रहे हैं. एक यूजर ने लिखा…हर मर्द एक जैसा नहीं होता. एक और यूजर ने लिखा…मर्द महिलाओं की सुरक्षा करता है और गलत करने वाला किसी भी जेंडर का हो सकता है. तो वहीं एक और यूजर ने लिखा…ये काफी गलत है, पूरे मर्द समाज को इससे जोड़ना ठीक नहीं.

यह भी पढ़ें: चलती ट्रेन के एसी कोच में शीशा तोड़ अंदर घुसा पत्थर, होश उड़ा देगा वीडियो





Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *