Cost of Living in Delhi: देश की राजधानी दिल्ली, एक ऐसा शहर है जहां हर राज्य के लोग आकर रहना पसंद करते हैं. यहां पर कई लोग पढ़ने आते हैं तो कई लोग नौकरी करने के लिए आते हैं. कई लोग छोटे शहरों से आते हैं तो कई बड़े शहरों से आते हैं. कोई अकेले आता है तो कोई परिवार के साथ भी आता है. ऐसे में इस शहर का हर एक कोना किसी ना किसी अजनबी से भरा हुआ है.
लेकिन क्या आप जानते हैं कि दिल्ली में रहना कितना महंगा या सस्ता पड़ता है.दिल्ली मेंजो पढ़ाई के लिए आते हैं वो कई बार PG में रहते हैं. हालांकि कई लोग फ्लैट में रहना भी पसंद करते हैं. तो अगर आप भी आने वाले समय में दिल्ली में शिफ्ट होने के बारे में सोच रहे हैं, तो आपको बताते हैं कि ईस्ट दिल्ली से वेस्ट दिल्ली तक, यहां 1 बीएचके फ्लैट का कितना किराया होता है.
प्रीमियम एरिया
सबसे पहले बात करते हैं शहर के प्रीमियम एरिया के बारे में, कुछ इलाके हैं जैसे वसंत विहा, जीके, चाणक्यपुरी आदि, यहां पर हाई- फाई तरह का क्राउड रहता है. ऐसे में इस प्रीमियम एरिया का किराया आम किरायो से थोड़ा ज्यादा होता है, यहां देखें एरिया वाइज लिस्ट:
- ग्रेटर कैलाश(GK I & II) में किराया 30 हजार रुपये से शुरू होता है और मैक्सिमम 45 या उससे ऊपर भी जाता है.
- गोल्फ लिक्स/सुंदर नगर में किराया 28 हजार रुपये शुरू होता है और मैक्सिमम 45 हजार तक जाता है.
- वसंत विहार में एक घर का किराया 30 हजार से शुरू होता है और 50 हजार तक जाता है.
- चाणक्यपुरी में घर का किराया 28 हजार से शुरू होता है और 45 हजार रुपये तक जाता है.
- सफदरजंग एंक्लेव में किराया 25 हजार रुपये से शुरू होता है और 40 हजार तक जाता है.
वेस्ट दिल्ली (रेसिडेंशियल हब)
वेस्ट दिल्ली, दिल्ली का रेसिडेंशियल हब है जिसमें पुरानी दिल्ली का एरिया भी आता है. यहां पर किराया बहुत ज्यादा हाई-फाई नहीं है बल्कि काफी मिनिमल है. वेस्ट दिल्ली में पंजाबी बाग, जनकपुरी, राजौरी गार्डन जैसे एरिया आते हैं. यहां देखें किराये के साथ लिस्ट:
- पंजाबी बाग में किराया 15 हजार रुपये से शुरू होता है और 25 हजार रुपये तक जाता है.
- जनकपुरी/तिलक नजर में किराया 14 हजार रुपये से शुरू होता है और 20 हजार रुपये तक जाता है.
- राजौरी गार्डन में किराया 15 हजार रुपये से शुरू होता है और 22 हजार तक जाता है.
- पश्चिम विहार में किराया 13 हजार से शुरू होता है और 20 हजार तक जाता है.
- द्वारका (सेक्टर 12) में किराया 14 हजार रुपये ेस शुरू होता है और 22 हजार रुपये तक जाता है.
- उत्तम नगर में किराया 10 हजार रुपये से शुरू होता है और 15 हजार रुपये तक जाता है.
साउथ दिल्ली (प्रीमियम लोकेशन)
साउथ दिल्ली, राजधानी का सबसे प्रीमियम एरिया माना जाता है. यहां पर हाई- फाई क्राउड रहता है. ऐसे लोग जो अमीर घर से बिलॉन्ग करते हैं या जिनकी सैलरी ज्यादा है, वो इस जगह को अफॉर्ड कर सकते हैं. यहां देखते हैं किराये के साथ इस एरिया की लिस्ट:
- हौज खास में किराया 25 हजार रुपये से शुरू होता है और 40 हजार रुपये तक जाता है.
- साकेत में किराया20 हजार रुपये से शुरू होता है और 35 हजार रुपये तक जाता है.
- ग्रीन पार्क में किराया 22 हजार रुपये से शुरू होता है और 35 हजार रुपये तक जाता है.
- मालवीय नगर में किराया 18 हजार रुपये से शुरू होता है और 30 हजार रुपये तक जाता है.
नॉर्थ एंड नॉर्थ ईस्ट (अफॉर्डेबल एरिया)
बुराड़ी से लेकर कड़कड़डूमा और दिलशाद गार्डन तक के ये सभी नॉर्थ दिल्ली वाले इलाके रहने के लिए काफी अफॉर्डेबल हैं. इन सभी जगहों पर किराया लगभग 8 हजार रुपये से ही शुरू होता है और 12-15 हजार तक ही जाता है. यहाँ देखे लिस्ट:
- बुराड़ी में किराया 8 हजार रुपये से शुरू होता है और 14 हजार रुपये तक जाता है.
- शहादरा में किराया 8 हजार रुपये से शुरू होता है और 15 हजार रुपये तक जाता है.
- कड़कड़डूमा में किराया 9 हजार रुपये से शुरू होता है और 15 हजार रुपये तक जाता है.
- वेलकम/सीमापुरी में किराया 7 हजार रुपये से शुरू होता है और 12 हजार रुपये तक जाता है.
- दिलशाद गार्डन में किराया 8 हजार रुपये से शुरू होता है और 14 हजार रुपये तक जाता है.
- नंद नगरी में किराया 7 हजार रुपये से शुरू होता है और 12 हजार रुपये तक जाता है.
- मुस्तफाबाद में किराया 7 हजार रुपये से शुरू होता है 12 हजार रुपये तक जाता है.
ईस्ट दिल्ली (रेसिडेंशियल जोन)
ईस्ट दिल्ली भी रहने के लिए रेसिडेंशियल इलाका है, लेकिन यहां पर किराया थोड़ा सा ज्यादा है. यहां परिवार ज्यादा रहते हैं, ऐसे में यहां पर 1 बीएचके का ही किराया 14 हजार रुपये से शुरू होता है. यहां देखे ईस्ट दिल्ली के इलाकों की लिस्ट:
- मयूर विहार (फेस 3) में किराया 14 हजार रुपये से शुरू होता है और 22 हजार रुपये तक जाता है.
- प्रीत विहार में किराया 16 हजार रुपये से शुरू होता है और 24 हजार रुपये तक जाता है.
- विकास विहार में किराया 14 हजार रुपय स शुरू होता है और 20 हजार रुपये तक जाता है.
- पटपड़गंज में किराया 16 हजार रुपये से शुरू होता है और 22 हजार रुपये तक जाता है.
- न्यू अशोक नगर में किराया 12 हजार रुपये से शुरू होता है और 18 हजार रुपये तक जाता है.
साउथ ईस्ट एंड NCR (कनेक्टिविटी जोन)
दिल्ली के आसपास हरियाणा, नोएडा भी पड़ता है, इन जगहों पर अधिकतर युवा रहते हैं. इन इलाकों में ज्यादातक ऑफिस हैं और कनेक्टिविटी भी अच्छी है ऐसे में इन इलाकों में रहना लोग पसंद करते हैं. आइये देखें लिस्ट:
- नोएडा (सेक्टर 62/63 और आसपास) के एरिया में किराया 15 हजार रुपये से शुरू होता है और 25 हजार रुपये तक जाता है.
- फरीदाबाद में किराया 10 हजार रुपये से शुरू होता है और 18 हजार रुपये तक जाता है.
- गुरुग्राम (दिल्ली बॉर्डर के पास) किराया 18 हजार रुपये से शुरू होता है और 30 हजार रुपये तक जाता है.
बजट देखकर चुनें जगह
अगर आप भी कुछ ही समय में दिल्ली शिफ्ट होने का मन बना रहे हैं और रहने के लिए 1 बीएचके ढूंढ रहे हैं तो आप पहले अपने बजट के हिसाब से एरिया चुन लें. इसमें ये लिस्ट आपकी मदद करेगी.
नोट: किराया एरिया, लोकलिटी और कनेक्टिविटी के हिसाब से बढ़ या घट भी सकता है. ये आंकड़े केवल अंदाजन हैं.
ये भी पढ़ें: सोलर मीटर जल जाए तो क्या करें, कैसे मिलेगा नया मीटर, कहां होगी शिकायत?
