सीएम विजय ने चेन्नई के तटीय इलाके पट्टिनापक्कम में तमिलनाडु हाउसिंग बोर्ड की जमीन पर नया सचिवालय बनाने की मंजूरी दे दी है. ये सीएम विजय का ड्रीम प्रोजेक्ट है. सीएम एस्ट्रोलॉदर रिकी राधन पंडित की सलाह पर सी-फेसिंग नया सचिवालय बना रहे हैं. जिसका डीएमके की सांसद कनिमोझी ने मजाक उड़ाया है. उन्होंने कहा है कि सीएम विजय सी-फेसिंग वाले ऑफिस में बैठकर प्रधानमंत्री बनना चाहते हैं.
सीएम विजय की अनुमति से बनने वाले इस सचिवालय की लागत 1200 करोड़ है. इस प्रोजेक्ट का विपक्ष विरोध कर रहा है. इसके अलावा पट्टिनापक्कम और आस-पास के इलाकों के मछुआरे भी विरोध कर रहे हैं.
सांसद कनिमोझी ने कसा तंज
मंगलवार को डीएमके सांसद कनिमोझी ने पार्टी के एक कार्यक्रम में सीएम विजय पर नए सचिवालय को लेकर तंज कसा है. उन्होंने इसे ज्योतिषी रिकी राधन पंडित वेट्रिवेल से जोड़ दिया है. मुझे नहीं पता कि ज्योतिषी ने उनसे क्या कहा, लेकिन वो एक नई विधानसभा बनाने जा रहे हैं. हो सकता है ज्योतिषी ने विजय से कहा हो कि समुद्र की ओर देखने से ही वे मुख्यमंत्री बने हैं और दोबारा देखने से वे प्रधानमंत्री बन सकते हैं. सी-फेसिंग वाले ऑफिस से पहले वे चीफ मिनिस्टर हैं. ऐसे ऑफिस में आने के बाद शायद वे प्रधानमंत्री बनने की इच्छा रखें. उनके ज्योतिषी अमेरिका का राष्ट्रपति बनाने के लिए ताजमहल या हिमालय देखने की सलाह भी दे सकते हैं.
ज्योतिष राधन हैं करीब
एस्ट्रोलॉजर रिकी राधन पंडित को सीएम विजय का करीबी माना जाता है. 10 मई को विजय के सीएम पद संभालने के दो दिन बाद ही उन्होंने रिकी राधन को ऑफिसर ऑन स्पेशल ड्यूटी नियुक्त किया था. उनकी इस नियुक्ति से विपक्ष ने उनकी बहुत आलोचना की थी.
सचिवालय के विरोध में मछुआए समुदाए ने भी आंदोलन करने की चेतावनी दी है. पट्टिनापक्कम में तमिलनाडु हाउसिंग बोर्ड की जमीन का इस्तेमाल अभी 1500 से ज्यादा मछुआरा फैमिली कर रही है. वो लोग उस जगह पर नाव खड़ी करने के साथ जाल की मरम्मत का काम करते हैं.
ये भी पढ़ें: अभिजीत दीपके अकेले ही करा लेंगे ज्ञानेश कुमार का इस्तीफा? सोनम वांगचुक ने दे दिया जवाब
