छोटे पर्दे की बड़ी एक्ट्रेस श्वेता तिवारी ने न सिर्फ अपनी दमदार अदाकारी के दम पर बल्कि अपनी खूबसूरती और पर्सनल लाइफ से भी काफी चर्चाएं बटोरी हैं. आज एक्ट्रेस अपना 46वां जन्मदिन सेलिब्रेट कर रही हैं. इस मौके पर आइए एक नजर उनके करियर और पर्सनल लाइफ पर डालते हैं.
12 की उम्र में कमाती थीं 500 रुपये
श्वेता तिवारी का जन्म उत्तर प्रदेश के प्रतापगढ़ में 4 अक्टूबर 1980 को हुआ था. महज 12 साल की छोटी सी उम्र में उन्होंने एक ट्रैवल एजेंसी के लिए काम किया था. तब एक्ट्रेस को सिर्फ 500 रुपये मिला करते थे. जबकि आज वो करोड़ों की संपत्ति की मालकिन हैं. टाइम्स ऑफ इंडिया के मुताबिक, वो 90 करोड़ की मालकिन हैं.
इन शोज में दिखीं श्वेता तिवारी
श्वेता तिवारी ने टीवी में डेब्यू 17 साल की उम्र में साल 1999 के शो ‘कलीरे’ से किया था. हालांकि पहचान मिली थी ‘कसौटी जिंदगी की’ शो से. इसमें प्रेरणा के किरदार से उन्होंने घर-घर में पॉपुलैरिटी हासिल की. फिर ‘बेगूसराय’, मेरे डैड की दुल्हन’, ‘परवरिश: कुछ खट्टे कुछ मीठे’ और मैं हूं अपराजिता जैसे’ शोज में भी काम किया.
वहीं ‘बिग बॉस 4’ (2010) की विनर भी रहीं. जबकि ‘मदहोशी’, ‘सिंघम अगेन’ और ‘द वन’ जैसी फिल्मों में भी काम किया. एक्ट्रेस ने ओटीटी पर भी अपना जलवा बिखेरा है. उन्होंने साल 2024 में आई सिद्धार्थ मल्होत्रा की वेब सीरीज ‘इंडियन पुलिस फ़ोर्स’ में श्रुति बख्शी नाम का किरदार निभाया था.

टाइम्स ऑफ इंडिया की रिपोर्ट के मुताबिक श्वेता तिवारी की नेटवर्थ करीब 90 करोड़ रुपये है. एक एपिसोड के लिए 3 लाख रुपये तक चार्ज करने वाली श्वेता के पास BMW 7 Series 730Ld और Audi A4 जैसी गाड़ियां हैं. जबकि मुंबई के कांदिवली में उनका एक लग्जरी आशियाना है.
2 शादी के बाद भी जी रहीं सिंगल लाइफ
श्वेता की पर्सनल लाइफ की बात करें तो महज 18 साल की उम्र में उन्होंने साल 1998 में एक्टर राजा चौधरी से शादी की थी. इसके बाद कपल ने बेटी पलक तिवारी का वेलकम किया था. हालांकि साल 2007 में ये रिश्ता खत्म हो गया.

राजा से अलग होने के बाद श्वेता तिवारी ने दूसरी शादी साल 2013 में एक्टर अभिनव कोहली से की थी. अभिनव और श्वेता एक बेटे रेयांश के पैरेंट्स बने थे. लेकिन, 2019 में इस रिश्ते का भी अंत हो गया.
