बिहार के कटिहार में सोमवार (05 अक्टूबर, 2026) को दिनदहाड़े एक व्यक्ति गुड्डू अंसारी की गोली मारकर हत्या कर दी गई. घटना नगर थाना क्षेत्र के पटेल चौक स्थित कुम्हार टोली के पास की है. बताया जा रहा है कि गुड्डू अंसारी पेशे से अधिवक्ता थे.
प्रशांत किशोर की पार्टी जन सुराज की ओर से इस घटना पर कहा गया कि बिहार में अपराधियों का मनोबल चरम पर है. सरकार का इकबाल पूरी तरह से खत्म हो गया है.
पार्टी के राष्ट्रीय प्रवक्ता कुमार सौरभ सिंह ने कहा, “बिहार के कटिहार में अपराधियों ने दिनदहाड़े बीच बाजार में एक अधिवक्ता को गोली मार दी गई है. घटनास्थल पर ही अधिवक्ता गुड्डू अंसारी की मौत हो गई. कोर्ट से जुड़े मामले में विवाद या पुरानी रंजिश जो भी हो परंतु ये बिहार में वर्तमान कानून व व्यवस्था की वास्तविक स्थिति की कहानी बता रहा है.”
यह भी पढ़ें- यूपी विधानसभा चुनाव: सपा-कांग्रेस के बीच खींचतान पर JDU, ‘ये लोग…’
सीसीटीवी खंगालने में जुटी पुलिस
नगर थाना क्षेत्र में बीच बाजार हुई इस घटना से हड़कंप मच गया. लोग खड़े होकर घटना को देखते रहे लेकिन किसी की हिम्मत नहीं हुई को वो बदमाशों को पकड़ सकें. बदमाशों ने गोली मारी और आराम से फरार हो गए. गुड्डू अंसराी को चार से पांच गोली लगने की खबर है. हालांकि पोस्टमार्टम रिपोर्ट से खुलासा होगा. घटना के बाद अस्पताल में भर्ती कराया गया लेकिन उनकी जान नहीं बची. वारदात के पीछे कोर्ट परिसर का पुराना विवाद बताया जा रहा है. पुलिस जांच में जुटी है. सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं.
क्या कहते हैं परिजन?
फिलहाल इस घटना को लेकर प्रशासन की ओर से बयान नहीं आया है. उधर गुड्डू अंसारी के मामा अब्दुल कलाम ने कहा, “हम लोग बाजार जाने के लिए निकल रहे थे घर से… तभी फोन आया कि आपके भांजे को गोली मार दी गई है… मेरा बेटा दुकान जा रहा था, दुकान खोलने के लिए… वहां से उसने मुझे कॉल किया कि पापा, गुड्डू भैया को गोली मार दिया…”
यह भी पढ़ें- अनंत सिंह के विरोध से नीरज कुमार हार जाएंगे? JDU ने साफ की तस्वीर
