Headlines

‘बिग बॉस’ फेम अर्चना गौतम के कैफे में दिन दहाड़े चोरी, पूरा कैश काउंटर उठा ले गया चोर


‘बिग बॉस’ फेम अर्चना गौतम अक्सर किसी न किसी वजह से चर्चा में रहती हैं. अब एक्ट्रेस एक बार फिर सुर्खियों में हैं. दरअसल, अर्चना गौतम के मुंबई स्थित कैफे ‘ओए चुरोस’ में दिन दहाड़े चोरी हो गई. चोर उनके कैफे का पूरा कैश काउंटर ही उठाकर ले गया. इस घटना की जानकारी खुद अर्चना ने सोशल मीडिया के जरिए अपने फैंस को दी है.

अर्चना ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर चोरी का CCTV फुटेज शेयर किया है. वीडियो में एक शख्स कैश काउंटर के पास नजर आ रहा है. एक्ट्रेस ने लोगों से अपने घर और बिजनेस की सुरक्षा को लेकर सतर्क रहने की अपील की है. उन्होंने बताया कि इस मामले में FIR दर्ज करा दी गई है और मुंबई पुलिस इसकी जांच कर रही है.

‘मैंने इस कैफे को बहुत प्यार और मेहनत से बनाया है…’

अर्चना ने वीडियो शेयर करते हुए लिखा, ‘मेरे कैफे ‘ओए चुरोस’ में चोरी की ये CCTV फुटेज आप सभी के साथ शेयर कर रही हूं, ताकि आप भी सतर्क रहें और अपने घर और बिजनेस की सुरक्षा का ध्यान रखें.’ 

उन्होंने आगे लिखा, ‘मैंने इस कैफे को बहुत प्यार और मेहनत से, अपनी जमा-पूंजी लगाकर बनाया है. एक-एक चीज मैंने खुद मेहनत से जोड़ी है. लेकिन एक चोर मेरे कैफे में घुसकर पूरा कैश काउंटर ही उठाकर ले गया. मैंने इस मामले की FIR दर्ज करा दी है और मुंबई पुलिस से विनम्र अनुरोध है कि इस व्यक्ति को जल्द से जल्द तलाश कर उचित कानूनी कार्रवाई की जाए.’

इमोशनल हुईं अर्चना गौतम

अर्चना ने आगे कहा, ‘मुंबई हमेशा से मुझे एक सुरक्षित शहर लगा है, इसलिए इस घटना ने मुझे बहुत दुखी किया है. आप सभी से बस यही अनुरोध है- सतर्क रहें, सुरक्षित रहें और अपने आसपास की सुरक्षा का ध्यान रखें.’

2025 में हुई थी ‘ओए चुरोस’ कैफे की शुरुआत

बता दें कि अर्चना गौतम ने अक्टूबर 2025 में मुंबई में अपना कैफे ‘ओए चुरोस’ लॉन्च कर फूड बिजनेस में कदम रखा था. अंधेरी वेस्ट में वर्सोवा मेट्रो स्टेशन के पास स्थित ये कैफे 9 अक्टूबर 2025 को खुला था.

‘बिग बॉस 16’ में हिस्सा रह चुकी हैं अर्चना गौतम

अर्चना गौतम एक एक्ट्रेस, मॉडल और एक्स ब्यूटी-पेजेंट कंटेस्टेंट हैं. वो ‘बिग बॉस 16’ का हिस्सा बनने के बाद घर-घर में मशहूर हुईं. शो में अपनी बेबाक पर्सनैलिटी और एंटरटेनिंग अंदाज से उन्होंने दर्शकों का खूब मनोरंजन किया. इसके बाद अर्चना ‘खतरों के खिलाड़ी 13’, ‘सेलिब्रिटी मास्टरशेफ इंडिया’ और ‘रियलिटी रानियां ऑफ द जंगल 2’ जैसे रियलिटी शोज में भी नजर आ चुकी हैं.



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *