उत्तर प्रदेश के महाराजगंज में बेहद चौंकाने वाला मामला सामने आया है, जहां एक युवक ने लाइक्स और फॉलोअर्स की चाहत में एआई के ज़रिए एक ऐसा वीडियो सोशल मीडिया पर डाल दिया, जिससे देश की सुरक्षा खतरे में पड़ गई है. आरोपी युवक ने AI के माध्यम से भारत-नेपाल सीमा पर बने एसएसबी कैम्प को ब्लास्ट करने का वीडियो शेयर किया. पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया है.
खबर के मुताबिक महाराज गंज जिले में एक युवक ने सोशल मीडिया पर फ़ेमस होने के लिए एक वीडियो बनाया और उसे सोशल मीडिया पर शेयर कर दिया. आरोपी युवक ने परसामलिक थाना क्षेत्र के सेवतरी स्थित 22वीं वाहिनी एसएसबी के कैम्प को आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस की मदद से ब्लास्ट करते हुए दिखाया . ये वीडियो जैसे ही सोशल मीडिया पर वायरल हुआ हड़कंप मच गया.
‘वो राम मंदिर जाएंगे या नहीं..’, अखिलेश के अयोध्या दौरे पर बोले चिराग पासवान
पुलिस और सुरक्षा एजेंसियों के फूले हाथ पैर
सोशल मीडिया पर इस भड़काऊ और आपत्तिजनक वीडियो के वायरल होने से पुलिस और सुरक्षा एजेंसियों के हाथ-पांव फूल गए. मामले की संवेदनशीलता को देखते हुए पुलिस टीम ने फौरन डिजिटल सर्विलांस का सहारा लिया और कार्रवाई करते हुए अभियुक्त फैयाज अहमद को दबोच लिया. पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए अभियुक्त के अकाउंट से उस आपत्तिजनक वीडियो को तुरंत डिलीट करवाया और आरोपी फैयाज को गिरफ्तार कर लिया.
पुलिस ने अभियुक्त के खिलाफ चालान कर उसे अग्रिम कानूनी कार्रवाई के लिए न्यायालय भेज दिया गया है. पुलिस ने स्पष्ट चेतावनी दी है कि सोशल मीडिया पर सस्ती लोकप्रियता हासिल करने के चक्कर में शांति भंग करने या सुरक्षा बलों पर अभद्र या भ्रामक सामग्री बनाने वालों को बख्शा नहीं जाएगा. पुलिस ने लोगों से अपील की है कि वो इस तरह के भ्रामक और भड़काऊ वीडियो बनाने की कोशिश न करें. इससे शहर की शांति व्यवस्था भंग हो सकती हैं,
पुलिस आरोपी युवक फैयाज को गिरफ्तार करके आगे की कार्रवाई में जुट गई हैं. बता दें कि आजकल सोशल मीडिया पर लाइक्स और व्यूज के चक्कर में युवाओं में कुछ अलग तरह के वीडियो बनाने की होड़ हैं. कई बार ये वीडियो देश की शांति व्यवस्था के लिए खतरनाक हो सकता हैं. ऐसे करने से बचना चाहिए.
इंडिया गठबंधन के लंच में शामिल नहीं हुए अखिलेश यादव, बोले- ‘अभी तो…’
Input By : अमितेश कुमार गुप्त
