Headlines

भुवनेश्वर कुमार की वापसी पर बड़ा खुलासा, टीम इंडिया के कोच ने बताया पूरा सच


भुवनेश्वर कुमार इन दिनों खूब चर्चा में हैं, चार साल बाद टीम इंडिया में वापसी जो हुई है. अब भारतीय टीम के बल्लेबाजी कोच सितांशु कोटक ने उनकी वापसी की वजह से पर्दा उठा दिया है. भुवनेश्वर की यह वापसी इसलिए भी खास है क्योंकि नवंबर 2022 में उन्होंने अपना आखिरी इंटरनेशनल मैच न्यूजीलैंड के खिलाफ ही खेला था. वो अब 22 अक्टूबर को न्यूजीलैंड के खिलाफ ही रिटर्न कर सकते हैं.

भारत बनाम वेस्टइंडीज दूसरे टी20 मैच से पूर्व बल्लेबाजी कोच सितांशु कोटक ने बताया कि गेंदबाजी लाइन-अप में अनुभव की कमी महसूस होने के चलते भुवनेश्वर की वापसी हुई है. उन्होंने कहा कि इस समय बुमराह बहुत ज्यादा क्रिकेट नहीं खेल रहे हैं और उनकी गैरमौजूदगी में कई सारे युवा गेंदबाज टीम में हैं. कोटक ने संकेत दिया कि सारे युवाओं पर जिम्मेदारी छोड़ना एक खतरे की घंटी हो सकती है.

बल्लेबाजी कोच ने बताया सच

कोटक ने कहा, “मैं अपने विचार अनुसार जवाब दे सकता हूं. इंग्लैंड में, मुझे व्यक्तिगत तौर पर महसूस हुआ कि बुमराह इस समय बहुत ज्यादा क्रिकेट नहीं खेल रहे हैं और टीम में कई सारे युवा गेंदबाज हैं. आप अनुभव को मात नहीं दे सकते हैं. “

वेस्टइंडीज के खिलाफ टी20 सीरीज में जसप्रीत बुमराह नहीं खेल रहे हैं. अर्शदीप सिंह पेस अटैक को लीड कर रहे हैं, लेकिन दूसरे तेज गेंदबाजी ऑप्शन के रूप में मयंक यादव और प्रिंस यादव स्क्वाड में मौजूद हैं, जिनके पास अभी बहुत ज्यादा अनुभव नहीं है. 

बल्लेबाजी कोच ने कहा कि युवा गेंदबाजों में टैलेंट की भरमार है और वे अच्छा भी कर रहे हैं, लेकिन एक समय पर टीम को अनुभव की आवश्यकता होगी. कोटक ने कहा कि अनुभव भी एक पहलू हो सकता है, जिसकी वजह से भुवनेश्वर को वापस लाया गया है. इसके अलावा भुवनेश्वर ने पिछले दो IPL सीजन में कमाल का प्रदर्शन करते हुए 45 विकेट चटकाए हैं.

मोहम्मद शमी पर भी दिया बयान

सितांशु कोटक ने मोहम्मद शमी की वापसी पर भी बयान दिया और कहा, “मैं कोई सेलेक्टर नहीं हूं, इसलिए उनकी वापसी पर मैं कुछ नहीं कह सकता हूं. लेकिन शमी भी अच्छा खेल रहे हैं, अगर सेलेक्टर्स को लगता है कि वह अच्छा कर रहे हैं और टीम में उनकी आवश्यकता है तो जरूर कोई भी खिलाड़ी सेलेक्ट हो सकता है.

न्यूजीलैंड टी20 सीरीज के लिए भारतीय स्क्वाड: श्रेयस अय्यर (कप्तान), अभिषेक शर्मा, संजू सैमसन (विकेटकीपर), वैभव सूर्यवंशी, ईशान किशन (विकेटकीपर), तिलक वर्मा (उपकप्तान), अक्षर पटेल, शिवम दुबे, नितीश कुमार रेड्डी, नमन धीर, प्रिंस यादव, मयंक यादव, अर्शदीप सिंह, भुवनेश्वर कुमार, वरुण चक्रवर्ती, कुलदीप यादव

यह भी पढ़ें:

अभिषेक शर्मा के निशाने पर T20 का वर्ल्ड रिकॉर्ड, दूसरे मैच में रचेंगे इतिहास



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *