Headlines

‘दृश्यम 3’ दुनियाभर में 400 करोड़ के पार, बनी 2026 की बॉलीवुड की 5वीं मोस्ट प्रॉफिटेबल फिल्म


अजय देवगन की फिल्म ‘दृश्यम 3’ इस साल 2026 की बेस्ट क्राइम ड्रामा फिल्म बन चुकी है. वहीं, बॉक्स ऑफिस पर भी इसका जादू देखने के लिए खूब मिल रहा है. फिल्म ने बंपर कमाई की है. इसकी रिलीज को 8 दिनों का ही वक्त हुआ है और इसने इंडिया ही नहीं बल्कि दुनियाभर में रिकॉर्ड तोड़ कमाई की है. 

अजय देवगन की फिल्म ‘दृश्यम 3’ ने जहां इंडिया में 250 करोड़ का आंकड़ा पार कर लिया है वहीं, इसने दूसरे फ्राइडे के कलेक्शन के बाद दुनियाभर में भी 400 करोड़ का आंकड़ा पार कर लिया है, जिसके बाद ये साल 2026 की पांचवी मोस्ट प्रॉफिटेबल फिल्म भी बन चुकी है. चलिए बताते हैं इसका कलेक्शन.

‘दृश्यम 3’ का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन डे-8

– सैकनिल्क के अनुसार, फिल्म ने पहले दिन 62 करोड़ का कलेक्शन किया था. 
– वहीं, एक हफ्ते में फिल्म ने 245.50 करोड़ का कारोबार कर लिया था.
– अब 8वें दिन 10.30 बजे तक फिल्म ने 14.50 करोड़ का बिजनेस कर लिया है.
– इसके बाद इसका इंडिया नेट कलेक्शन 260 करोड़ हो चुका है.

‘दृश्यम 3’ बॉक्स ऑफिस कलेक्शन ऑक्यूपेंसी
डे 8 14.50 करोड़ (10.30 बजे तक का कलेक्शन) 16%
कुल कलेक्शन  260 करोड़  

यह भी पढ़ें: ‘दृश्यम 3’ 250 करोड़ के पार, बनी अजय देवगन की दूसरी हाईएस्ट ग्रॉसिंग फिल्म

‘दृश्यम 3’ ने वर्ल्डवाइड 400 करोड़ के क्लब में मारी एंट्री

इसके साथ ही ‘दृश्यम 3’ ने दुनियाभर के बॉक्स ऑफिस पर भी रिकॉर्ड तोड़ कमाई की है. ये साल 2026 की चौथी हाईएस्ट ग्रॉसिंग फिल्म भी बन चुकी है. इसने ये रिकॉर्ड इंडिया और वर्ल्डवाइड दोनों ही बनाया है. सैकनिल्क के अनुसार, फिल्म ने 7वें दिन ओवरसीज में 89 करोड़ का कलेक्शन किया था. जबकि दुनियाभर में फिल्म ने 383.60 करोड़ कमाए थे. ऐसे में अब 8वें दिन की कमाई के बाद फिल्म ने 400 करोड़ के क्लब में एंट्री मार ली है. सैकनिल्क के अनुसार, फिल्म ने ओवरसीज में 95 करोड़ तो वर्ल्डवाइड 407 करोड़ का कलेक्शन कर लिया है.

‘दृश्यम 3’ बनी 2026 की 5वीं मोस्ट प्रॉफिटेबल फिल्म

कोईमोई के अनुसार,  ‘दृश्यम 3’ का बजट 110 करोड़ है. जबकि सैकनिल्क के अनुसार, फिल्म ने 7 दिनों में वर्ल्डवाइड 383.60 करोड़ कमाए, जिस लिहाज से फिल्म का टोटल प्रॉफिट 248.73% रहा था. ऐसे में 8वें दिन 407 करोड़ के कलेक्शन के हिसाब से फिल्म का प्रॉफिट 270% हो गया है. ऐसे में ये इस साल 2026 की पांचवी मोस्ट प्रॉफिटेबल फिल्म बन चुकी है. नंबर वन पर ‘हनुमान अंश’, दूसरे पर ‘धुरंधर 2’, ‘आवारापन 2’ और फिर ‘मिर्जापुर द मूवी’ है. अब इसके बाद ‘दृश्यम 3’ की एंट्री हो गई है.



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *