Headlines

महराजगंज: ‘DM अंकल जल भराव से बचाइए’, बच्चों ने वीडियो बनाकर बयां की परेशानी


महराजगंज जिले के फरेंदा नगर पंचायत आनंदनगर के वार्ड नंबर 11 स्थित फरेंदा उत्तरी बाईपास के पास सड़क पर जलभराव से स्थानीय लोगों को आवागमन में दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है. सड़क की बदहाल स्थिति से परेशान स्थानीय बच्चों ने वीडियो बनाकर जिलाधिकारी से समस्या के समाधान की गुहार लगाई है. बच्चों की इस भावुक अपील का वीडियो सामने आने के बाद क्षेत्र की सड़क समस्या चर्चा में है.

वीडियो में बच्चे सड़क पर जमा पानी के बीच खड़े होकर हाथ जोड़ते हुए अपनी परेशानी बयां कर रहे हैं. वे जिम्मेदार अधिकारियों से सड़क की मरम्मत कराने और समस्या का जल्द समाधान करने की अपील कर रहे हैं. बच्चों की गुहार से सड़क की बदहाली और जलभराव के कारण लोगों को हो रही परेशानी सामने आई है.

नवरात्र पर वाराणसी में बंद रहेंगी मीट की दुकानें, नगर निगम ने जारी किया आदेश

सड़क की स्थिति सुधारने की मांग

फरेंदा नगर पंचायत आनंदनगर के वार्ड नंबर 11 स्थित फरेंदा उत्तरी बाईपास के बच्चों ने प्रशासन का ध्यान इस समस्या की ओर आकर्षित करने का प्रयास किया है. बच्चों की मांग है कि सड़क की स्थिति में सुधार कराया जाए, जिससे लोगों को रोजमर्रा के आवागमन में राहत मिल सके.

डीएम से जल्द समाधान की उम्मीद.

बच्चों की भावुक अपील ने स्थानीय स्तर पर सड़क और जलनिकासी की व्यवस्था को लेकर सवाल खड़े किए हैं. बच्चों ने जिलाधिकारी से मामले का संज्ञान लेकर संबंधित अधिकारियों को आवश्यक कार्रवाई के निर्देश देने की अपील की है. अब क्षेत्रवासियों को जिला प्रशासन की पहल का इंतजार है. देखना होगा कि इस समस्या के समाधान के लिए कब तक कदम उठाए जाते हैं और वार्ड के लोगों को जलभराव से राहत मिलती है.

फिलहाल महराजगंज से सामने आई इस वीडियो ने एक बार फिर सरकारी विकास के दावों को उजागर किया है. यहां देखने वाली बात यह होगी कि क्या बच्चों की अपील का कुछ असर होगा या नहीं, या फिर स्थित जस की तस ही रहेगी.

‘SIR पर कांग्रेस और इंडी गठबंधन का विरोध राजनीतिक हताशा का परिचायक’, बोले CM धामी

Input By : अमितेश कुमार गुप्ता



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *