दिल्ली में बंगला साहिब गुरुद्वारे में प्रदर्शनकारियों के घुसने को लेकर राजनीतिक विवाद बढ़ गया है. दिल्ली सरकार में कैबिनेट मंत्री कपिल मिश्रा ने इस मामले में आम आदमी पार्टी और अरविंद केजरीवाल पर निशाना साधा है. उन्होंने आरोप लगाया कि गुरुद्वारे के पवित्र परिसर में राजनीतिक नारे लगाए गए और असम्मानजनक व्यवहार किया गया. कपिल मिश्रा ने कहा कि इस मामले में अरविंद केजरीवाल को सार्वजनिक रूप से माफी मांगनी पड़ेगी.
कपिल मिश्रा ने सोशल साइट एक्स पर पोस्ट करते हुए आम आदमी पार्टी पर गंभीर आरोप लगाए. उन्होंने लिखा, “आज केजरीवाल के लोगों ने जिस तरह एक पवित्र गुरुद्वारे के अंदर राजनैतिक नारें लगाएं और पवित्र परिसर में असम्मानजनक व्यवहार किया वो माफी करने योग्य नहीं है.”
दिल्ली में बदला मौसम का मिजाज, आज चलेंगी तेज हवाएं; जानें लेटेस्ट अपडेट
उन्होंने आगे लिखा, “केजरीवाल के लोगों द्वारा गुरु घर की मर्यादा और संगत की आस्था को कम करने की साजिश की गई. इसके लिए केजरीवाल को सार्वजनिक माफी मांगनी पड़ेगी.”
आज केजरीवाल के लोगों ने जिस तरह एक पवित्र गुरुद्वारे के अंदर राजनैतिक नारें लगाएं और पवित्र परिसर में असम्मानजनक व्यवहार किया वो माफी करने योग्य नहीं है केजरीवाल के लोगों द्वारा गुरु घर की मर्यादा और संगत की आस्था को कम करने की साजिश की गई इसके लिए केजरीवाल को सार्वजनिक माफी मांगनी पड़ेगी
— Kapil Mishra (@KapilMishra_IND) October 10, 2026
कपिल मिश्रा ने अपने बयान में गुरुद्वारे की मर्यादा और सिख संगत की आस्था का मुद्दा उठाया. उन्होंने इस पूरे मामले के लिए अरविंद केजरीवाल को जिम्मेदार ठहराते हुए सार्वजनिक माफी की मांग की है.
बीजेपी ने आम आदमी पार्टी को ठहराया जिम्मेदार
बंगला साहिब गुरुद्वारे में प्रदर्शनकारियों के पहुंचने के बाद भाजपा ने आम आदमी पार्टी पर हमला बोला है. भाजपा का कहना है कि इस घटना से गुरु घर की मर्यादा और प्रतिष्ठा को ठेस पहुंची है. इस मुद्दे पर दोनों दलों के बीच आरोप-प्रत्यारोप का दौर तेज हो गया है.
इस पूरे मामले को लेकर गुरुद्वारा कमेटी ने भी चेतावनी दी है. धार्मिक स्थल के परिसर में प्रदर्शन और राजनीतिक नारेबाजी को लेकर विवाद गहरा गया है. एक तरफ भाजपा इस घटना के लिए आम आदमी पार्टी को जिम्मेदार बता रही है, वहीं दोनों दलों के बीच राजनीतिक बयानबाजी जारी है.
CJP प्रोटेस्ट: दिल्ली मेट्रो के सभी स्टेशन खोले गए, इंटरनेट सेवा भी बहाल
बंगला साहिब गुरुद्वारे से जुड़ा यह मामला अब राजनीतिक विवाद का रूप ले चुका है. कपिल मिश्रा की सार्वजनिक माफी की मांग के बाद इस मुद्दे पर आगे भी सियासी घमासान देखने को मिल सकता है.
