Headlines

जन्म के बाद तांगे में घर लाए गए थे अमिताभ बच्चन, अब हैं भारत के दूसरे सबसे रईस एक्टर


‘सदी के महानायक’ अमिताभ बच्चन ने न सिर्फ खूब शोहरत बल्कि बेशुमार दौलत भी कमाई है. अमिताभ बच्चन आज भारत के दूसरे सबसे रईस एक्टर हैं. लेकिन, आपको ये जानकर हैरानी होगी कि बिग बी का जब जन्म हुआ था तो उन्हें तांगे में घर लाया गया था. आइए आज अमिताभ बच्चन के जन्मदिन पर आपको उनकी नेटवर्थ और इस किस्से के बारे में बताते हैं.

जन्म के बाद तांगे में घर आए थे बिग बी 

दिवंगत कवि हरिवंश राय बच्चन और तेजी बच्चन के घर 11 अक्टूबर 1942 को इलाहबाद (अब प्रयागराज) में अमिताभ बच्चन का जन्म हुआ था. अमिताभ बच्चन ने अपने जन्म से जुड़ा एक दिलचस्प किस्सा एक बार सोशल मीडिया पर शेयर किया था. वहीं दैनिक भास्कर के साथ बातचीत में शार्देंदु महेश ने भी इसे लेकर बात की थी. शार्देंदु महेश, अमिताभ बच्चन के पिता के दोस्त महेश बाबू गुप्ता के बेटे हैं. 

बिग बी का जन्म प्रयागराज के कटरा इलाके में डॉ. बरार के एक छोटे से नर्सिंग होम में हुआ था. जन्म के बाद जब बिग बी को घर लाना था तो महेश बाबू गुप्ता ने तांगे की व्यवस्था की थी. इसके बाद बिग बी को क्लिनिक से तांगे में ही घर लाया गया था.

अब हैं भारत के दूसरे सबसे रईस एक्टर

साल 1969 में बॉलीवुड में डेब्यू करने वाले अमिताभ बच्चन आज 84 साल की उम्र में बड़े पर्दे से लेकर छोटे पर्दे तक पर काम कर रहे हैं. बिग बी एक के बाद एक खूब विज्ञापन भी करते हैं और सोशल मीडिया पर भी काफी एक्टिव रहते हैं.

हुरुन रिच लिस्ट 2026 के मुताबिक अमिताभ बच्चन की टोटल संपत्ति 4 हजार करोड़ रुपये है. इतनी बेशुमार दौलत के साथ वो न सिर्फ बॉलीवुड बल्कि भारत के दूसरे सबसे अमीर अभिनेता हैं. वो एक मूवी के लिए 8 से 10 करोड़ रुपये तक फीस लेते हैं.

‘केबीसी’ से पर एपिसोड 5 करोड़ तक कमाई

वही ‘कौन बनेगा करोड़पति’ शो के लिए उनकी फीस की बात जाए तो बिग बी फिलहाल इसका 18वां सीजन होस्ट कर रहे हैं. एक एपिसोड के लिए वो 5 करोड़ रुपये तक चार्ज करते हैं. हफ्ते में पांच दिन की होस्टिंग से वो 25 करोड़ तक कमा लेते हैं.



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *