Headlines

फतेहपुर में खौफनाक वारदात, शराब पीने से रोका तो बेटे ने मां को ईंट से मार डाला


उत्तर प्रदेश के फतेहपुर जिले में बकेवर थाना क्षेत्र के दिलावलपुर गांव में शनिवार की सुबह उस वक्त सनसनी फैल गयी. जब नशे में धुत पुत्र ने अपनी 65 वर्षीय मां पर ईंट से ताडतोड़ सिर में वार कर मौत के घाट उतार दिया. घटना से जहां गांव में दहशत फैल गयी.वहीं घटना के अंजाम देने के बाद पुत्र मौके पर ही मौजूद रहा.

हत्या की सूचना पाते ही बकेवर पुलिस तत्काल घटना स्थल पहुंच हत्यारे पुत्र को आलाकत्ल खून सने ईंट के साथ गिरफ्तार करते हुये शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है. 

यह भी पढ़ें: अखिलेश यादव अयोध्या नहीं तो जहूराबाद आ जाएं, OP राजभर ने दी चुनौती

क्या है पूरा मामला ?

जानकारी के अनुसार, दिलावलपुर गांव निवासी सावित्री देवी पत्नी स्व0 शिवचरण पटेल, शनिवार सुबह घर पर थीं. तभी नशे में धुत छोटा पुत्र राजू पटेल घर पहुंचा और मां ने उसे शराब पीने से मना किया तो दोनों के बीच कहासुनी होने लगी. उसी बीच नशे में धुत देखते ही देखते विवाद बढ़ गया तभी राजू ने पास में पड़ी ईंट उठाकर मां के सिर पर ताबडतोड वार करने लगा. गंभीर चोट लगने से सावित्री देवी की मौके पर ही मौत हो गई. 

घटना के बाद परिवार में चीख-पुकार मच गई, आसपास के ग्रामीण भी मौके पर पहुंच गए. वारदात की सूचना पुलिस को दी गई, जिसके बाद बकेवर थाना पुलिस घटना स्थल पर पहुंची. पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर आवश्यक कार्रवाई पूरी की और पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया. 

पुलिस ने शुरू की कार्रवाई 

मृतका के बड़े बेटे रामजीवन ने अपने छोटे भाई राजू पटेल के खिलाफ बकेवर थाने में लिखित तहरीर देकर हत्या का आरोप लगाया है. तहरीर के आधार पर पुलिस मामले की जांच कर रही है. वहीं इस मामले में एसपी अभिमन्यु मांगलिक ने बताया कि बेटे ने नशे की हालत में मां ऊपर ईंट से हमला कर मौत के घाट उतार दिया. जिसे गिरफ्तार कर महिला के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है.

यह भी पढ़ें: यूपी में बेटियों को मिल रहे सपनों के पंख! नाइट शिफ्ट से स्टार्टअप तक CM योगी ने क्या कहा?



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *