Headlines

सऊदी के रियाद इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर हमले में 12 की मौत, 309 घायल


शनिवार को सऊदी अरब के रियाद इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर बड़ा धमाका हुआ है. इस घटना में कई लोगों की मौत हो गई है और 300 से ज्यादा लोग घायल हो गए हैं. सऊदी अधिकारियों ने मरने वालों और घायलों की जानकारी दी है.धमाका यमन के ईरान समर्थित हूति विद्रोहियों के ग्रुप की ओर से दागी गई मिसाइल हमलों में तेजी के बीच हुआ. 

12 लोगों की हुई मौत

सऊदी अधिकारियों का कहना है कि रियाद एयरपोर्ट पर हुए हमले में 12 लोगों की मौत हो गई और 309 लोग घायल हो गए. सऊदी की सिविल एविएशन अथॉरिटी ने रविवार सुबह एक बयान में इसकी जानकारी दी है. मरने वालों 4 सऊदी नागरिक, 2 बांग्लादेशी और अमेरिका, मिस्र, जॉर्डन, सीरिया, सूडान और फिलिस्तीन से 1-1 नागरिक शामिल थे. धमाके के वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहे हैं. इस धमाके से दो दिन पहले भी एयरपोर्ट पर अटैक हुआ था जिसमें 3 लोगों की मौत हो गई थी.

कुछ की हालत गंभीर
सऊदी के अधिकारियों के बयान में बताया गया है कि कुछ घायलों की हालत गंभीर है. सभी का अस्पताल में इलाज चल रहा है. घायलों को एंबुलेंस और हेलिकॉप्टर से लाया गया है. न्यूज एजेंसी रॉयटर्स ने बताया है कि घायलों से अस्पताल भर गए थे.

बता दें ये हमला सऊदी अरब में पिछले एक दशक में सबसे घातक हमला बताया जा रहा है. ये ऐसे समय में हुआ है जब सऊदी और यमन में ईरान समर्थित हूतियों के खिलाफ संघर्ष के कारण तेजी से हमलों का सामना करना पड़ रहा है.

नहीं दिया था कोई अलर्ट 

सऊदी अरब के वॉर्निंग सिस्टम ने हमले को लेकर कोई अलर्ट जारी नहीं किया था ये हमला बिना किसी चेतावनी के हुआ है. इस हमले के बाद सऊदी नेतृत्व वाले सैन्य गठबंधन ने जवाब देने की कसम खाई है.

हूती मीडिया ऑफिस के प्रमुख ने हमले के बाद सोशल मीडिया पर एक पोस्ट शेयर किया था. उन्होंने लिखा कि समूह ने रियाद इंटरनेशल एयरोपर्ट को बंद कर दिया है. हूतियों ने एयरलाइंस को सऊदी हवाई क्षेत्र का इस्तेमाल न करने की चेतावनी दी है.

ये भी पढ़ें: प्रदर्शन के बीच बड़ी संख्या में हिरासत पर UN ने जताई चिंता, भारतीय अधिकारियों को दी ये सलाह



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *