एक बार फिर सऊदी अरब के रियाद इंटरनेशनल एयरपोर्ट के पैसेंजर टर्मिनल पर एक प्रोजेक्टाइल से हमला हुआ है. यह जानकारी सऊदी नेतृत्व वाले गठबंधन ने रविवार को दी है. हालांकि, नुकसान से जुड़ी किसी तरह की जानकारी नहीं है. यह दूसरे दिन लगातार दूसरा हमला है.
इससे पहले हुए शनिवार को एक हमले में 300 लोग घायल हुए थे. इसमें 11 भारतीय भी शामिल हैं. भारत ने इन हमलों की कड़ी निंदा की है. वहीं, ताजा अपडेट देते हुए भारतीय दूतावास ने कहा है कि 10 अक्टूबर के हमले में घायल हुए एक भारतीय नागरिक की आज दुर्भाग्यपूर्ण मौत हो गई. हम मृतक के परिवार के प्रति गहरी संवेदना व्यक्त करते हैं. उनके संपर्क में बने हुए हैं. शव को जल्द से जल्द वापस लाने की हर संभव मदद करेंगे.
यह हमला उसी कॉम्प्लेक्स पर हुआ है, जहां डोमेस्टिक फ्लाइट के लिए टर्मिनल 3 और 4 बने हुए हैं. यह हमले लगातार मीडिल ईस्ट में अमेरिका के सैन्य दखल के बाद से ज्यादा होने लगे हैं. राष्ट्रपति ट्रंप ने भी कहा है कि वह हूति विद्रोहियों के खिलाफ लड़ाई में शामिल होने का विचार कर रहे हैं.
इधर, हूतियों ने कहा है कि यमन की राजधानी सना में उनके कंट्रोल वाले एयरपोर्ट पर हमला हुआ है. इसके लिए उन्होंने सऊदी अरब को जिम्मेदार ठहराया है. शनिवार को भी मिसाइल से हमला हुआ था. इसमें 12 लोगों की मौत हो गई थी. वहीं कई गंभीर रूप से घायल हो गए थे.
घटनाक्रम पर नजर बनाए हुए हैं: भारतीय दूतावास
वहीं, सऊदी अरब में भारतीय दूतावा ने कहा है कि रियाद में भारतीय दूतावास कल रियाद एयरपोर्ट पर हुए इस भयानक हमले पर नजर रखे हुए है. इसमें दुर्भाग्य से 12 लोगों की मौत हो चुकी है. 300 लोग घायल हुए हैं. पता चला है कि हमले में घायल हुए लोगों में 11 भारतीय शामिल हैं. दूतावास उनकी खैर-खबर जानने के लिए स्थानीय अधिकारियों से संपर्क में हैं. हमारे अधिकारी अस्पताल के अधिकारियों से संपर्क कर रहे हैं. जैसे ही और जानकारी मिलेगी, हम उसे शेयर करेंगे.
भारतीय दूतावास ने जारी की एडवाइजरी
इसके अलावा रियाद में भारतीय दूतावास ने कहा है कि वर्तमान स्थिति को देखते हुए, सऊदी अरब में रह रहे सभी भारतीय नागरिकों को सतर्क एवं आवश्यकता के अनुसार घर के अंदर रहने और स्थानीय अधिकारियों की तरफ से आधिकारिक माध्यमों से जारी निर्देशों का पालन करने की सलाह दी जाती है.
🔔Important Update In view of the current situation, the Embassy wishes to reiterate its earlier Advisory for the Indian nationals in Saudi Arabia. ⬇️
— India in Saudi Arabia (@IndianEmbRiyadh) October 11, 2026
भारतीय नागरिकों को कड़ी सलाह दी जाती है कि वे इन घटनाओं से संबंधित किसी भी वीडियो या समाचार को प्रसारित करने या पुन: साझा करने से बचें.
इसके अलावा रियाद स्थित भारतीय दूतावास और जेद्दा स्थित भारतीय वाणिज्य दूतावास और वीएफएस के माध्यम से प्रदान की जा रही, आउटसोर्ट सर्विस नॉर्मल है. आवश्यकता पड़ने पर दूतावास और वाणिज्य दूतावास समय-समय पर आवश्यक अपडेट और परामर्श जारी करेंगे. प्रवासी भारतीय हेल्प सेंटर की 24 घंटे हेल्पलाइन टोलफ्री नंबर 8002471234 पर उपलब्ध है.
