Headlines

बेघर को पक्का मकान, हर गांव में ओपन जिम, राजस्थान पंचायत चुनाव को लेकर BJP का घोषणा पत्र


राजस्थान में पंचायत चुनाव से पहले भारतीय जनता पार्टी ने बड़ा दांव खेल दिया है. मुख्यमंत्री भजन लाल शर्मा और पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष मदन राठौड़ ने आज बीजेपी के प्रदेश कार्यालय में पार्टी का ‘ग्राम विकास संकल्प पत्र’ जारी कर दिया है. इस संकल्प पत्र को गांवों के विकास का रोडमैप बताया जा रहा है, जिसमें शिक्षा, स्वास्थ्य, खेल और किसान कल्याण को सबसे ज्यादा तरजीह दी गई है.

सीएम भजन लाल शर्मा ने साफ कहा कि गांव विकसित होगा, तभी देश विकसित होगा. यह पहला मौका है जब बीजेपी ने राजस्थान में पंचायत चुनाव के लिए पार्टी का घोषणा पत्र जारी किया है. हालांकि देखना यह होगा कि चुनाव में पार्टी को इस घोषणा पत्र का कितना फायदा होता है और ग्रामीण वोटर्स इससे कितना प्रभावित होते हैं.

‘विरोध लोकतंत्र का हिस्सा है लेकिन…’, CJP पर गजेंद्र शेखावत का हमला

क्या हैं BJP के घोषणा पत्र के 10 बड़े और धमाकेदार वादे?

बीजेपी के इस संकल्प पत्र में गांवों से पलायन रोकने और शहर जैसी सुविधाएं गांव में ही देने का विजन रखा गया है. पार्टी का सबसे बड़ा वादा है कि हर ग्राम पंचायत में सीनियर सेकेंडरी स्कूल खोला जाएगा, ताकि बच्चों को पढ़ाई के लिए दूर नहीं जाना पड़े और ग्रामीण शिक्षा का स्तर सुधरे.

गांव में बनाए जाएंगे पार्क और ओपन जिम

इसी तरह एक हजार से ज्यादा आबादी वाले हर गांव में पार्क और ओपन जिम बनाए जाएंगे. युवाओं के लिए हर पंचायत में अत्याधुनिक खेल मैदान विकसित किया जाएगा, जहां सभी खेलों की सुविधा मिलेगी और ग्रामीण प्रतिभाओं को आगे बढ़ने का मौका मिलेगा. छात्रों और प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी करने वाले युवाओं के लिए हर पंचायत में हाई-स्पीड इंटरनेट वाला ‘अटल ज्ञान केंद्र’ खोला जाएगा. अब गांव के युवाओं को कोचिंग के लिए शहर नहीं भागना पड़ेगा और वे गांव में रहकर ही तैयारी कर सकेंगे.

घोषणा पत्र में किसानों और पशुपालकों के लिए भी ऐलान

किसानों के लिए भी बड़ा ऐलान किया गया है. किसान सम्मान निधि को बढ़ाकर 12,000 रुपये सालाना किया जाएगा. इसके साथ ही ईआरसीपी और यमुना जल समझौते जैसी 10 बड़ी सिंचाई परियोजनाओं को धरातल पर उतारकर किसानों को पानी पहुंचाया जाएगा. पशुपालकों के लिए मोबाइल पशु चिकित्सा वैन चलाई जाएगी, जो गांव-ढाणी तक पहुंचकर इलाज करेगी. हर बेघर को पक्का आवास और एक करोड़ से ज्यादा परिवारों को खाद्यान्न सुरक्षा योजना से जोड़ने का लक्ष्य रखा गया है.

पंचायत स्तर के वादे समय पर होंगे पूरे- सीएम भजन लाल शर्मा

सीएम भजन लाल शर्मा ने कहा कि जिस तरह विधानसभा चुनाव के 78 प्रतिशत वादे पूरे किए गए हैं, उसी तरह पंचायत स्तर के वादे भी समय पर पूरे होंगे. इस मौके पर पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष मदन राठौड़, संगठन महामंत्री अजेय कुमार और प्रभारी संजय भाटिया सहित कई बड़े नेता भी मौजूद रहे. मुख्यमंत्री भजन लाल शर्मा ने इस मौके पर पार्टी दफ्तर में तैयार किए गए नए सभागार का शुभारंभ भी किया.

राजस्थान: नाहरगढ़ वैक्स म्यूजियम अब ‘हिस्टॉरिका’ नाम से जाना जाएगा, दिखेगा इतिहास



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *