केंद्रीय संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजिजू ने रविवार (11 अक्टूबर, 2026) को आम आदमी पार्टी (AAP) के प्रमुख अरविंद केजरीवाल और लोकसभा LoP राहुल गांधी पर निशाना साधा है. उन्होंने SIR को लेकर जारी विवाद के बीच कहा कि अरविंद केजरीवाल के पुराने वीडियो ने खुद अरविंद केजरीवाल को और कांग्रेस सांसद राहुल गांधी को पूरी तरह से एक्सपोज कर दिया है.
किरेन रिजिजू की यह टिप्पणी मुख्य चुनाव आयुक्त (CEC) ज्ञानेश कुमार से इस्तीफे की मांग और SIR को रद्द करने को लेकर दिल्ली समेत अन्य शहरों में जारी बवाल के बीच सामने आया है.
X पोस्ट में क्या बोले किरेन रिजिजू?
दरअसल, केंद्रीय मंत्री किरेन रिजिजू ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर अरविंद केजरीवाल का एक पुराना वीडियो शेयर किया है. वीडियो में आम आदमी पार्टी (AAP) के प्रमुख अरविंद केजरीवाल दिल्ली के वोटर लिस्ट में लाखों की संख्या में फर्जी मतदाताओं के होने की बात कहते नजर आ रहे हैं.
After Kapil Sibal, once again Kejriwal Ji’s old video demanding SIR exposed himself and Rahul Gandhi Ji. https://t.co/BuHnvsaKEq
— Kiren Rijiju (@KirenRijiju) October 11, 2026
वीडियो में अरविंद केजरीवाल ने कहा, ‘कुल 11 लाख 50 हजार 509 कार्ड बने हुए हैं. मोटे-मोटे तौर पर मैं बताऊं तो साफ-साफ दिख रहा है कि एक ही आदमी के तीन-तीन, चार-चार वोटर आईडी कार्ड बने हुए हैं. तो एक प्रश्न उठता है कि अगर 8 लाख फर्जी वोट दिल्ली के वोटर लिस्ट में हैं, तो चुनाव कैसे हो सकता है?’
किरेन रिजिजू ने कपिल सिब्बल का भी वीडियो किया शेयर
वहीं, अपने पोस्ट के कैप्शन में किरेन रिजिजू ने कहा, ‘राज्यसभा सांसद कपिल सिब्बल के साथ एक बार फिर से अरविंद केजरीवाल अपने पुराने वीडियो में SIR की मांग करते हुए नजर आ रहे हैं, जो खुद उनको और राहुल गांधी को एक्सपोज कर रहा है.’
वहीं, एक अन्य X पोस्ट में केंद्रीय मंत्री किरेन रिजिजू ने पूर्व कानून मंत्री और राज्यसभा सांसद कपिल सिब्बल का वीडियो शेयर किया. पोस्ट में रिजिजू ने कहा, ‘मुझे कपिल सिब्बल पसंद नहीं हैं, क्योंकि वे हमेशा भ्रष्ट लोगों, चरमपंथियों और असामाजिक तत्वों का बचाव करते हैं, लेकिन पहली बार मुझे उन्हें देखकर अच्छा लगा, क्योंकि उन्होंने कानून मंत्री रहते हुए संसद में दिए अपने पुराने भाषण के जरिए कांग्रेस पार्टी के वोट चोरी के फर्जी ड्रामे को उजागर कर दिया है!!’
यह भी पढ़ेंः PM मोदी ने तमिलनाडु CM विजय को दिया बड़ा ऑफर -‘केंद्र से जो भी…’
