Headlines

भारत को नीचा दिखाने वालों को जापानी महिला का करारा जवाब, वीडियो वायरल


विदेशों में अक्सर भारत की छवि को लेकर तरह-तरह की बातें बनाई जाती हैं, लेकिन जब कोई विदेशी भारत में रहकर यहाँ की असल खूबसूरती और सच्चाई दुनिया के सामने रखता है, तो हर भारतीय का सीना गर्व से चौड़ा हो जाता है. मुंबई में रह रही एक जापानी महिला हिकारू सान (Hikraru San) ने सोशल मीडिया पर उन लोगों की बोलती बंद कर दी है जो हमेशा भारत की नकारात्मक छवि ही दिखाते रहते हैं. हिकारू ने एक भावुक और विचारणीय वीडियो शेयर करते हुए पूछा है कि आखिर लोग हमेशा भारत की कमियां और गंदगी ही दिखाकर व्यूज और पैसे क्यों कमाते हैं?

“हर देश में अच्छाई और बुराई होती है, सिर्फ भारत को क्यों निशाना बनाना?”

पिछले 8 महीनों से मुंबई में रह रही हिकारू सान ने अपने इंस्टाग्राम वीडियो में बताया कि जब वे भारत आ रही थीं, तो कई लोगों ने उन्हें डराया था और कहा था कि भारत बहुत गंदा है. लेकिन यहां रहने के बाद उनका नजरिया पूरी तरह बदल गया. हिकारू ने कहा, “हर देश के अच्छे और बुरे पहलू होते हैं. टोक्यो या जापान में भी कई ऐसी जगहें हैं जो गंदी हैं, लेकिन क्या इसका मतलब यह है कि पूरा देश वैसा ही है? फिर लोग सिर्फ भारत की नकारात्मक चीजें ही इंटरनेट पर दिखाकर पैसे क्यों कमाते हैं?”

“बिना खुद देखे राय न बनाएं, भारत बहुत विशाल और खूबसूरत है”

हिकारू ने लोगों को सलाह दी कि वे सिर्फ सोशल मीडिया के रील्स और वीडियो देखकर किसी देश के बारे में अपनी राय न बनाएं. उन्होंने कहा कि भारत बहुत बड़ा देश है और हर जगह का अनुभव अलग हो सकता है. मुंबई में अपने 8 महीने के अनुभव का जिक्र करते हुए उन्होंने कहा कि उन्हें यहां छोटी-छोटी चीज़ों ने हैरान जरूर किया, लेकिन वैसा बुरा अनुभव कभी नहीं हुआ जैसा इंटरनेट पर बढ़ा-चढ़ाकर दिखाया जाता है. वीडियो के कैप्शन में उन्होंने लिखा, “भारत आने के बाद मेरे देखने का नज़रिया पूरी तरह बदल गया है. मैं पूरी दुनिया को यह दिखाना चाहती हूँ कि भारत वास्तव में कितना सुंदर और अद्भुत है.”

यह भी पढ़ें: स्कूटी के टकराते ही ट्रक के आगे लटक गई दीदी, जान बचाने का स्टाइल वायरल

भारतीयों ने जताया आभार, यूजर्स बोले- “आपने हमारा दिल जीत लिया”

हिकारू का यह वीडियो सोशल मीडिया पर सामने आते ही वायरल हो गया और भारतीय यूजर्स इस जापानी महिला की जमकर तारीफ कर रहे हैं. कमेंट सेक्शन में भारत के लोगों का प्यार उमड़ पड़ा है. एक यूजर ने लिखा…”आपने वो बात कह दी जो हम सालों से दुनिया को समझाना चाहते थे. भारत को इतनी गहराई से समझने के लिए धन्यवाद.” दूसरे यूजर ने कमेंट किया… “सच में, कुछ विदेशी कंटेंट क्रिएटर्स सिर्फ व्यूज के लिए भारत का गंदा हिस्सा दिखाते हैं. आपकी इस सोच को हमारा सलाम.”

यह भी पढ़ें: पीठ पर मासूम और हाथों में जिम्मेदारी, मां के जज्बे ने जीता यूजर्स का दिल





Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *