काजोल की बहन और एक्ट्रेस तनीषा मुखर्जी अक्सर सोशल मीडिया पर बेबाकी से अपनी राय रखती हैं. देश में चुनाव आयुक्त के खिलाफ हो रहे विरोध प्रदर्शनों और केंद्र सरकार की आलोचना के बीच तनिषा ने कुछ पढ़े-लिखे, कुलीन आलोचकों पर निशाना साधा है.
उन्होंने आरोप लगाया कि ये लोग अंधी नफरत के साथ अपनी बात रख रहे हैं. हालांकि, तनिषा ने अपने पोस्ट में प्रदर्शनों का सीधे तौर पर जिक्र नहीं किया.
तनीषा मुखर्जी ने सरकार के आलोचकों पर साधा निशाना
तनीषा ने एक्स पर लिखा, ‘कुछ तथाकथित पढ़े-लिखे और ऊंचे तबके के हिंदुओं की अंधी नफरत देखकर मैं सचमुच हैरान हूं, जो अब भी पूरी तरह ब्रिटिश मानसिकता के प्रभाव में जी रहे हैं. अगर आपको लंदन और अमेरिका से इतना ही प्यार है, तो प्लीज वहां चले जाइए! हमें यहां ऐसे लोग नहीं चाहिए, जो हमें नीचा दिखाने की कोशिश करें. हां, देश में कई समस्याएं हैं, लेकिन बदलाव में समय लगता है. पिछले 10 सालों में हम कहां से कहां पहुंच गए हैं, ये भी देखिए!’
उन्होंने लिखा, ‘अगर हम अपनी सरकार का समर्थन करते हैं, तो हमें अंधभक्त और अशिक्षित कहा जाता है. लेकिन अगर हम अमेरिका और जर्मनी से देश को नुकसान पहुंचाने की कोशिश करने वाले ग्रुप्स का समर्थन करें, तो हम कूल और जागरूक कहलाते हैं! ये आपके विचारों, आपके ध्यान और आपकी सोच पर नियंत्रण की लड़ाई है. लेकिन मीडिया से इतने प्रभावित न हों कि अपनी समझ का इस्तेमाल करना ही छोड़ दें. कानून के शासन वाला समाज ही हमें सुरक्षित रख सकता है.’
I am truly shocked by the blind hate of some supposedly well educated elitist Hindus that live with a complete British hangover ! If u love london and America so much. Pls leave ! We don’t want u here trying to put us down! Yes there are a lot of problems but it takes time and look where we have reached in the last 10 years. ! If we support our govt we are #andhbhakts and uneducated. But if we support factions trying to destroy this country from America and Germany we are cool and woke ! There is a war for ur mindset. Ur attention and ur thoughts. But pls don’t be so influenced by media that you refuse to use ur own common sense! Things should be logical factual. And a society ruled by laws is the way we stay safe.
— Tanishaa S Mukerji (@TanishaaMukerji) October 11, 2026
कौन हैं तनीषा मुखर्जी?
बता दें, तनुजा की बेटी तनीषा मुखर्जी ने 2003 में फिल्म ‘श्श्श्श… ‘ से बॉलीवुड में डेब्यू किया था. इस फिल्म में उनके साथ करण नाथ और डिनो मोरिया नजर आए थे, लेकिन यह बॉक्स ऑफिस पर सफल नहीं रही. इसके बाद वह ‘सरकार’, ‘नील एंड निक्की’ और तमिल हिट फिल्म ‘उन्नाले उन्नाले’ में दिखाई दीं. इस फिल्म के लिए उन्हें विजय अवॉर्ड में नॉमिनेशन भी मिला.
साल 2013 में ‘बिग बॉस 7’ की पहली रनर-अप बनने के बाद तनिषा को काफी पॉपुरैलिटी मिली. इसके बाद वो 2016 में ‘खतरों के खिलाड़ी 7’ और ‘झलक दिखला जा 11’ में बतौर कंटेस्टेंट नजर आईं. उन्होंने कॉमेडी शो ‘गैंग्स ऑफ हसीपुर’ में जज की भूमिका भी निभाई. तनिषा आखिरी बार 2024 में रिलीज हुई फिल्म ‘लव यू शंकर’ में नजर आई थीं.
