Headlines

उत्तर भारत के टॉप 5 सरकारी इंजीनियरिंग कॉलेज, देखें पूरी लिस्ट


देश में हर साल लाखों छात्र इंजीनियरिंग के क्षेत्र में अपना करियर का सपना देखते हैं. एक बेहतरीन करियर के लिए सबसे जरूरी होता है एक अच्छे और प्रतिष्ठित कॉलेज का चयन करना. NIRF के आंकड़ों के मुताबिक, उत्तर भारत में कई ऐसे सरकारी संस्थान हैं जो देश ही नहीं बल्कि दुनिया भर में अपनी बेहतरीन पढ़ाई और शानदार प्लेसमेंट के लिए जाने जाते हैं. अगर आप भी इंजीनियरिंग में एडमिशन लेने का सोच रहे हैं, तो उत्तर भारत के इन टॉप 5 सरकारी कॉलेजों की लिस्ट आपके लिए काफी मददगार साबित हो सकती है. 

IIT Delhi

उत्तर भारत में इंजीनियरिंग की पढ़ाई के लिए IIT Delhi को सबसे बेहतरीन माना जाता है. NIRF रैंकिंग में भी इस कॉलेज को देश के शीर्ष सरकारी इंजीनियरिंग संस्थानों में दूसरा स्थान मिला है. देश की राजधानी दिल्ली में स्थित होने के कारण यहां छात्रों को बड़े कॉर्पोरेट और उद्योगों के साथ जुड़ने का सीधा मौका मिलता है. इस संस्थान से बीटेक करने वाले छात्रों को देश-विदेश की बड़ी कंपनियों जैसे गूगल, माइक्रोसॉफ्ट और अमेजन से करोड़ों रुपये के सालाना पैकेज के ऑफर मिलते हैं.

IIT Kanpur

उत्तर प्रदेश के कानपुर शहर में स्थित IIT Kanpur तकनीकी शिक्षा के मामले में एक बड़ा नाम है. यह कॉलेज खास तौर पर अपने बेहतरीन रिसर्च वर्क और कंप्यूटर साइंस इंजीनियरिंग की पढ़ाई के लिए पूरी दुनिया में प्रसिद्ध है. इस कॉलेज का ट्रैक रिकॉर्ड रहा है कि यहां से पढ़ाई पूरी करने के तुरंत बाद छात्रों को मल्टीनेशनल कंपनियों द्वारा बड़े पदों पर नौकरी के ऑफर दिए जाते हैं, जिससे यह संस्थान छात्रों की पहली पसंद बना रहता है.

IIT Roorkee

उत्तराखंड के रुड़की शहर में स्थित IIT Roorkee देश के सबसे पुराने और ऐतिहासिक इंजीनियरिंग संस्थानों में से एक है. साल 1847 में स्थापित हुए इस संस्थान को पहले थॉमसन कॉलेज ऑफ सिविल इंजीनियरिंग के नाम से जाना जाता था, जिसे बाद में आईआईटी का दर्जा मिला. सिविल इंजीनियरिंग और कोर ब्रांच की पढ़ाई के मामले में इस कॉलेज का कोई मुकाबला नहीं है. 

यह भी पढ़ें: ओडिशा में इंजीनियरों के लिए 758 पदों पर भर्ती, 22 अक्टूबर से भरें फॉर्म

दिल्ली टेक्नोलॉजिकल यूनिवर्सिटी 

अगर हम आईआईटी से हटकर एक बेहतरीन सरकारी यूनिवर्सिटी की बात करें, तो दिल्ली टेक्नोलॉजिकल यूनिवर्सिटी का नाम सबसे आगे आता है. पहले इसे दिल्ली कॉलेज ऑफ इंजीनियरिंग के नाम से जाना जाता था. इस कॉलेज में दाखिला पाने के लिए छात्रों को JEE Mains की परीक्षा में बहुत अच्छा स्कोर करना होता है. डीटीयू अपनी बेहतरीन फैकल्टी, बड़े कैंपस और मजबूत पूर्व छात्र नेटवर्क के लिए काफी लोकप्रिय है.

IIT BHU

उत्तर प्रदेश के ऐतिहासिक और सांस्कृतिक शहर वाराणसी में स्थित IIT BHU इस लिस्ट में पांचवें स्थान पर आता है. बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी के कैंपस में बनें इस संस्थान को साल 2012 में IIT का दर्जा मिला था. यह कॉलेज इंजीनियरिंग की अलग-अलग शाखाओं जैसे केमिकल, मैकेनिकल और मेटलर्जिकल इंजीनियरिंग की पढ़ाई के लिए काफी मशहूर है. हर साल इस कॉलेज के छात्र बड़े-बड़े प्लेसमेंट पैकेजों के साथ पास आउट होते हैं, जिसके कारण उत्तर भारत के छात्रों के बीच इसका एक अलग ही क्रेज देखने को मिलता है.

यह भी पढ़ें: IIM में दाखिले का घटा क्रेज, CAT 2026 के लिए मात्र 2.84 लाख रजिस्ट्रेशन

Education Loan Information:
Calculate Education Loan EMI



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *