आजकल की खराब लाइफस्टाइल, गलत खानपान और शारीरिक गतिविधियों की कमी के कारण लोगों में हाई कॉलेस्ट्रॉल की समस्या बढ़ रही है. शरीर में खराब कॉलेस्ट्रॉल यानी एलडीएल (LDL) का स्तर अधिक होने पर आर्टरिस में फैटी प्लाक जमा होने का खतरा बढ़ता है. इससे दिल की बीमारियों और स्ट्रोक का जोखिम बढ़ जाता है. वहीं मस्तिष्क को खून पहुंचाने वाली नसों में रुकावट या थक्का जमने से स्ट्रोक होने का खतरा भी बढ़ जाता है.
ऐसे में संतुलित आहार और नियमित एक्सरसाइज के साथ कुछ फलों को डाइट में शामिल करना फायदेमंद होता है. ऐसे में जानिए पांच ऐसे फलों के बारे में, जो कॉलेस्ट्रॉल को नियंत्रित रखने में मदद करते हैं.
सेब होगा फायदेमंद
सेब को सेहत के लिए सबसे फायदेमंद फलों में गिना जाता है. इसमें पेक्टिन नाम का सॉल्यूबल फाइबर पाया जाता है, जो आंतों में कॉलेस्ट्रॉल के अवशोषण को कम करने में मदद करता है. इससे खराब कॉलेस्ट्रॉल के लेवल को नियंत्रित रखने में मदद मिलती है. सेब में मौजूद एंटीऑक्सीडेंट भी शरीर के स्वास्थ्य के लिए उपयोगी होते हैं. अधिक फायदे के लिए सेब को छिलके सहित अच्छी तरह धोकर खाना बेहतर होता है.
संतरा में विटामिन सी
संतरे में विटामिन सी, फाइबर और अन्य फायदेमंद मिनरल्स पाए जाते हैं. संतरा खाने से शरीर को फाइबर मिलता है, जो स्वस्थ पाचन और कॉलेस्ट्रॉल कंट्रोल में मदद करता है. ऐसे में इसे डाइट में शामिल करना फायदेमंद होता है. वहीं पैकेट वाले मीठे जूस की जगह फल खाना ज्यादा बेहतर विकल्प होता है.
यह भी पढ़ें: गले में जमा है कफ? इन आसान तरीकों से मिल सकती है राहत
नाशपाती फाइबर से भरपूर
नाशपाती में सॉल्यूबल और असॉल्यूबल दोनों तरह के फाइबर पाए जाते हैं. सॉल्यूबल फाइबर शरीर में कॉलेस्ट्रॉल के स्तर को कंट्रोल करने में मदद करता है. इसके अलावा नाशपाती पेट को लंबे समय तक भरा हुआ रखने में भी मदद करता है. इससे अनावश्यक स्नैकिंग और अधिक कैलोरी लेने से बचने में मदद मिलती है. इसे नाश्ते या शाम के हल्के आहार में शामिल करना बेहतर होता है.
एवोकाडो फैट का विकल्प
एवोकाडो में मोनोअनसैचुरेटेड फैट यानी हेल्दी फैट पाया जाता है. जब इसे मक्खन, घी या अन्य अधिक फैट वाली चीजों की जगह खाया जाता है, तो यह खराब कॉलेस्ट्रॉल को कम करने में मदद करता है. इसमें फाइबर भी मौजूद होता है. हालांकि, एवोकाडो में कैलोरी अधिक होती है, इसलिए इसे सीमित मात्रा में खाना ही सही होता है.
जामुन होता है एंटीऑक्सीडेंट से भरपूर
जामुन में फाइबर और एंथोसायनिन जैसे एंटीऑक्सीडेंट पाए जाते हैं. ये शरीर की कोशिकाओं को ऑक्सीडेटिव तनाव से बचाने में मदद करते हैं. जामुन को संतुलित आहार में शामिल करना दिल की सेहत के लिए उपयोगी हो सकता है.
Disclaimer: यह जानकारी रिसर्च स्टडीज और विशेषज्ञों की राय पर आधारित है. इसे मेडिकल सलाह का विकल्प न मानें. किसी भी नई गतिविधि या व्यायाम को अपनाने से पहले अपने डॉक्टर या संबंधित विशेषज्ञ से सलाह जरूर लें.
यह भी पढ़ें: माइग्रेन और सामान्य सिरदर्द में क्या अंतर है? इन 6 संकेतों से करें पहचान
Check out below Health Tools-
Calculate Your Body Mass Index ( BMI )
Calculate The Age Through Age Calculator
