Headlines

15 साल बाद आ रहा विद्या बालन की ‘द डर्टी पिक्चर’ का सीक्वल, एकता कपूर ने किया कंफर्म, कहानी का भी दिया हिंट


साल 2011 में आई विद्या बालन स्टारर फिल्म ‘द डर्टी पिक्चर’ बॉक्स ऑफिस पर हिट रही थी. इस फिल्म में साउथ एक्ट्रेस स्लिक स्मिता की कहानी को पर्दे पर दिखाया गया था. वहीं इस फिल्म की रिलीज के 15 साल बाद अब एकता कपूर ने ‘द डर्टी पिक्चर’ का सीक्वल कंफर्म कर लिया है. हालांकि उन्होंने ‘डर्टी पिक्चर 2’ की स्टार कास्ट और रिलीज की तारीख के बारे में कोई जानकारी नहीं दी है.

एकता कपूर ने ‘द डर्टी पिक्चर 2’ की कंफर्म
दरअसल रणवीर अल्लाहबादिया के पॉडकास्ट पर बात करते हुए, एकता कपूर ने बताया कि वह कुछ समय से इस प्रोजेक्ट के बारे में सोच रही थीं और अब उन्हें लगता है कि उनके पास एक ऐसी कहानी है जिसे पर्दे पर लाया जा सकता है. उन्होंने कहा, “मैं एक बहुत बड़ी फिल्म बना रही हूं, ‘द डर्टी पिक्चर 2.’ मैं 15 साल बाद इसकी प्लानिंग कर रही हूं. इस बार, मुझे लगता है कि मेरे पास एक ऐसी कहानी है जिसे मैं बताना चाहती हूं.

‘द डर्टी पिक्चर’ सिल्क स्मिता के बारे में थी. यह एक ऐसी महिला के बारे में थी जिसकी अपनी सेक्सुअलिटी के लिए आवाज उठाने पर आलोचना की गई थी. सेक्सुअलिटी आपकी अपनी पसंद की बात है. मैंने उसे कभी विक्टिम की तरह नहीं देखा. मैंने उसे एक ऐसी महिला के तौर पर देखा जिसने अपनी सेक्सुअलिटी को सेलिब्रेट किया, और फिल्म बहुत सफल रही थी.”

वुमन सेंट्रिक फिल्म होगी ‘द डर्टी पिक्चर 2’
प्रोड्यूसर ने बताया कि सीक्वल एक बार फिर एक ऐसी महिला पर फोकस्ड होगा जिसकी कहानी में कुछ खास बात है, और यह ओरिजिनल फिल्म की भावना से जुड़ा होगाय हालांकि, उन्होंने यह नहीं बताया कि नई फ़िल्म किसकी लाइफ या एक्सपीरियंस से इंस्पायर होगी. सीक्वल को कंफर्म रते हुए, एकता ने प्रोजेक्ट के बारे में और जानकारी नहीं दी. मेकर्स ने अभी तक कास्ट, डायरेक्टर या रिलीज़ की तारीख का खुलासा नहीं किया है, और यह भी साफ़ नहीं है कि आने वाली फ़िल्म में मुख्य भूमिका कौन निभाएगा। एकता ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट्स के जरिए भी अभी कोई ऑफिशियल अनाउंसमेंट नहीं की है.

‘द डर्टी पिक्चर’ के बारे में
ओरिजिनल ‘द डर्टी पिक्चर’ 2011 में रिलीज़ हुई थी और इसे मिलन लूथरिया ने निर्देशित किया था. फिल्म में विद्या बालन ने लीड रोल प्ले किया था. वहीं नसीरुद्दीन शाह, इमरान हाशमी और तुषार कपूर ने भी अहम रोल प्ले किये थे. ये फिल्म साउथ इंडियन एक्ट्रेस सिल्क स्मिता की लाइफ से इंस्पायर थी. स्मिता ने अपने 18 साल के करियर में 450 से ज्यादा फिल्मों में काम किया था. चेन्नई में अपने घर पर 35 साल की उम्र में उन्होंने आत्महत्या कर ली थी. वहीं एकता कपूर द्वारा सीक्वल की अनआउंसमेंट के बाद से फैंस में काफी एक्साइटमेंट है.

 



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *