Headlines

सरकारी नौकरी चाहिए तो जल्दी करें आवेदन, इन 4 संस्थानों में आज आखिरी मौका


अगर आप सरकारी विभाग या सार्वजनिक क्षेत्र के संस्थान में नौकरी पाने का मौका तलाश रहे है, तो इन चार भर्तियों की जानकारी आपके लिए जरूरी होगी. दिल्ली बाल अधिकार संरक्षण आयोग, इंजीनियर्स इंडिया लिमिटेड, रक्षा अनुसंधान एवं विकास संगठन और केंद्रीय विद्युत अनुसंधान संस्थान में अलग-अलग पदों पर भर्ती के लिए आवेदन मांगे गए हैं.

इन सभी भर्तियों के लिए आवेदन करने की अंतिम तारीख आज यानी 12 अक्टूबर है. इन संस्थानों में विधि सलाहकार, तकनीशियन और दूसरे प्रशासनिक पदों पर नियुक्तियां की जाएगी. कुछ पदों के लिए ऑनलाइन आवेदन होगा, जबकि डीआरडीओ की भर्ती में निर्धारित प्रारूप में फॉर्म भरकर भेजना होगा. ऐसे में चलिए अब आपको बताते हैं कि आज किन-चार संस्थानों में आवेदन का आखिरी मौका है.

CPRI में 110 पदों पर भर्ती 

चार भर्तियों में सबसे ज्यादा पद केंद्रीय विद्युत अनुसंधान संस्थान में है. संस्थान ने विज्ञापन संख्या CPRI/06/2026 के तहत कुल 110 पदों पर भर्ती के लिए आवेदन आमंत्रित किए हैं. इस भर्ती में तकनीकी और गैर-तकनीकी पद शामिल है. वहीं इसमें टेक्नीशियन परिचारक कैटेगरी के एक-37 पद, सहायक कैटेगरी के दो-29 पद और अभियंता सहायक (विद्युत अभियंत्रण) के 10 पद शामिल हैं. इनके अलावा अभियंत्रण अधिकारी श्रेण- एक वैज्ञानिक सहायक टेक्नीशियन कैटेगरी-एक और बहु कार्य कर्मचारी के पद भी भर्ती में शामिल है. भर्ती के लिए आज शाम 5:00 बजे तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं. 

DRDO में 50 ट्रेनिंग पदों पर भर्ती 

रक्षा अनुसंधान एवं विकास संगठन (DRDO) के अंतर्गत चांदीपुर स्थित प्रूफ एंड एक्सपेरिमेंटल एस्टेब्लिशमेंट में भी ट्रेनी पदों पर भर्ती निकली है. इस भर्ती अभियान के तहत कुल 50 उम्मीदवारों को ट्रेनिंग का अवसर मिलेगा. इसमें बीटेक डिग्री धारकों और डिप्लोमा करने वाले उम्मीदवारों के लिए अलग-अलग पद रखे गए हैं. इसमें ग्रेजुएशन ट्रेनी के 15 पद और टेक्नीशियन ट्रेनी के 35 पद हैं. डीआरडीओ की इस भर्ती के लिए भी आवेदन की आखिरी तारीख आज 12 अक्टूबर है. 

इंजीनियर्स इंडिया लिमिटेड में भी मौका 

इंजीनियर्स इंडिया लिमिटेड ने सहयोगी अभियंता कैटेगरी-एक के 20 पदों पर भर्ती निकाली है. इस भर्ती में कुल 20 पदों में से 16 पद यांत्रिक अभियंत्रण से जुड़े उम्मीदवारों के लिए है. वहीं चार पद विद्युत अभियंत्रण के लिए निर्धारित किए गए हैं. इन पदों के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवारों के पास संबंधित विषय में भी बीई, बीटेक या बीएससी अभियंत्रण की डिग्री होनी चाहिए. उम्मीदवारों की अधिकतम आयु 32 वर्ष निर्धारित की गई है. 

ये भी पढ़ें-PM-USP छात्रवृत्ति, रिन्यूअल की अंतिम तारीख घोषित, 31 अक्टूबर तक मौका

दिल्ली बाल अधिकार संरक्षण आयोग 

दिल्ली बाल अधिकार संरक्षण आयोग ने विधि सलाहकार के 14 संविदात्मक पदों के लिए आवेदन आमंत्रित किए हैं. इन पदों को वरिष्ठ सलाहकार और कनिष्ठ सलाहकार की कैटेगरी में बांटा गया है. दोनों कैटेगरी में सात-सात पद रखे गए हैं. वहीं विधि सलाहकार के पद पर चयनित उम्मीदवार को हर महीने 70,000 रुपये और कनिष्ठ सलाहकार पर हर महीने 60,000 सैलरी मिलेगी. 

चारों भर्तियों में आवेदन से पहले क्या करें?

इन चारों संस्थानों में आवेदन की अंतिम तारीख आ जानी 12 अक्टूबर है. इन पदों के लिए उम्मीदवारों को आज जल्द से जल्द आवेदन करना होगा. इसके अलावा आवेदन करने से पहले जिस पद के लिए आवेदन करना है, उसकी योग्यता जांचनी होगी. वहीं उम्मीदवारों को इन पदों पर आवेदन के लिए आवेदन का तरीका समझना होगा, क्योंकि कुछ पदों पर आवेदन ऑनलाइन जमा किए जा सकते हैं जबकि कुछ पदों पर आवेदन डाक के माध्यम से भेजना होगा. दिल्ली बाल अधिकार संरक्षण आयोग में आवेदन वहां जाकर जमा कर सकते है या डाक या cr.dcpcr@delhi.gov.in पर ईमेल के जरिए भेजा जा सकता है. इसका ऑफिस आईएसबीटी भवन, पांचवी मंजिल, कश्मीरी गेट दिल्ली में स्थित है. 

ये भी पढ़ें-बिहार बोर्ड ने 10वीं-12वीं परीक्षा के लिए बढ़ाई रजिस्ट्रेशन तारीख, देखें अपडेट

Education Loan Information:
Calculate Education Loan EMI



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *