Headlines

दिल्ली में लाइब्रेरियन के 2 पदों पर भर्ती, जानें योग्यता और आवेदन का तरीका


राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी  NTA  ने दिल्ली में लाइब्रेरियन के 2 पदों पर भर्ती निकाली है. इन पदों पर नियुक्ति कॉन्ट्रैक्ट के आधार पर होगी. लाइब्रेरी साइंस की पढ़ाई कर चुके और इस क्षेत्र में काम का अनुभव रखने वाले उम्मीदवार आवेदन कर सकते हैं

 कौन कर सकता है आवेदन ?

इन पदों के लिए उम्मीदवार के पास किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय या संस्थान से लाइब्रेरी साइंस या लाइब्रेरी एंड इंफॉर्मेशन साइंस में ग्रेजुएशन की डिग्री होनी चाहिए. इसके साथ ही लाइब्रेरी मैनेजमेंट के क्षेत्र में कम से कम 5 साल का अनुभव जरूरी है. उम्मीदवारों को आवेदन में अपनी पढ़ाई और काम से जुड़ी सही जानकारी देनी होगी.

सरकारी सेवा से रिटायर हो चुके अधिकारी भी इन पदों के लिए आवेदन कर सकते हैं. उनके पास लाइब्रेरियन, डिप्टी लाइब्रेरियन, असिस्टेंट लाइब्रेरियन या लाइब्रेरी से जुड़े किसी समान पद पर काम करने का अनुभव होना चाहिए. इसके अलावा, लाइब्रेरी मैनेजमेंट में कम से कम 5 साल का अनुभव भी जरूरी है.

 कितनी होनी चाहिए उम्र और कितनी मिलेगी सैलरी?

 अधिकतम उम्र 50 साल रखी गयी है. वहीं, सरकारी सेवा से रिटायर हो चुके अधिकारियों के लिए अधिकतम उम्र 62 साल तय की गई है. उम्र की गणना भर्ती के विज्ञापन में दी गई तारीख के आधार पर होगी. चुने गए उम्मीदवारों को हर महीने तय रकम वेतन के रूप में दी जाएगी. वेतन उम्मीदवार की योग्यता, अनुभव और लागू नियमों के आधार पर तय होगा. यह नियुक्ति शुरुआत में 2 साल के लिए होगी. जरूरत और काम के आधार पर इसे आगे बढ़ाया भी जा सकता है.

आवेदन कैसे करें ?

उम्मीदवारों को ईमेल के जरिए आवेदन भेजना होगा. इसके लिए भर्ती के नोटिफिकेशन में दिए गए फॉर्मेट में अपनी जानकारी भरनी होगी. आवेदन के साथ बायोडाटा , पढ़ाई के प्रमाण पत्र, काम के अनुभव से जुड़े दस्तावेज और पहचान पत्र की कॉपी लगानी होगी. जरूरत के अनुसार प्रोफेशनल सर्टिफिकेट, हाल की सैलरी स्लिप या फॉर्म 16 भी देना होगा. अगर उम्मीदवार किसी सरकारी विभाग, PSU या स्वायत्त संस्थान में काम कर रहा है, तो उसे NOC भी जमा करना होगा. ईमेल के विषय में  एप्लीकेशन फॉर द पोस्ट ऑफ NTA लिखना जरूरी है. नोटिफिकेशन के अनुसार, विज्ञापन जारी होने के 15 दिनों के भीतर आवेदन भेजना होगा.

यह भी पढ़ें : बंगाल मदरसा शिक्षक भर्ती के बदलेंगे नियम, एक ही आयोग से होगी भर्ती

कैसे होगा चयन ?

NTA को मिले आवेदनों की जांच की जाएगी. इसके बाद योग्य उम्मीदवारों को शॉर्टलिस्ट करके इंटरव्यू के लिए बुलाया जाएगा . केवल योग्यता पूरी करने से इंटरव्यू के लिए बुलाया जाना तय नहीं है. यह भर्ती कॉन्ट्रैक्ट पर है, इसलिए इसे नियमित सरकारी नौकरी नहीं समझना चाहिए. 

यह भी पढ़ें :UP सहायक शिक्षक भर्ती में बढ़ेगी शर्तें, TET अनिवार्य करने की तैयारी

Disclaimer: आवेदन करने से पहले उम्मीदवार NTA की आधिकारिक वेबसाइट पर उपलब्ध नोटिफिकेशन पढ़कर सभी शर्तों की पुष्टि कर लें.

Education Loan Information:
Calculate Education Loan EMI



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *