Headlines

AI अपना रहीं भारतीय कंपनियां, क्या साइबर हमलों का जोखिम भी बढ़ेगा?


Show Quick Read

Key points generated by AI, verified by newsroom

  • 70% भारतीय कंपनियां AI को अपने कामकाज में प्राथमिकता.
  • 60% भारतीय डेटा सेंटर AI कार्यों हेतु अपर्याप्त.
  • AI से बढ़ा साइबर हमला, सुरक्षा नियम प्रोजेक्ट रोकते.

आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) अब कंपनियों के काम करने के तरीके को बदलने का जरिया बन रहा है. भारत की कंपनियां भी अब AI का यूज तेजी से अपने कामकाज में बढ़ा रही हैं. बड़ी संख्या में ऑर्गनाइजेशन इसे अपनी बिजनेस स्ट्रैटेजी का हिस्सा बना रहे हैं, हालांकि इस तकनीक को अपनाने के साथ कंपनियों के सामने डेटा की सुरक्षा, सरकारी नियमों का पालन और पुराने टेक्नोलॉजी सिस्टम को बेहतर बनाने जैसी चुनौतियां भी हैं.

हाल ही में सामने आई Dell Technologies की एक स्टडी  में बताया गया है कि करीब 70 फीसदी भारतीय कंपनियां AI को अपने काम में प्रेफरेंस दे रही हैं. रिपोर्ट से पता चलता है कि AI का यूज बढ़ रहा है, लेकिन इसे सुरक्षित तरीके से बड़े स्तर पर लागू करना कंपनियों के लिए आसान नहीं है. ऐसे में आइए जानते हैं कि क्या इससे साइबर हमलों का जोखिम भी बढ़ेगा. 

क्या इससे साइबर हमलों का जोखिम भी बढ़ेगा? 

जब कंपनियां अपने कामकाज में AI का यूज बढ़ाती हैं, तो उनके पास बड़ी मात्रा में डेटा और डिजिटल सिस्टम होते हैं, जिन्हें सुरक्षित रखना जरूरी है. अगर इन सिस्टम में सुरक्षा की कमियां रह जाती हैं, तो साइबर अपराधी उनका फायदा उठाकर डेटा चुराने या सिस्टम को नुकसान पहुंचाने की कोशिश कर सकते हैं. ऐसे में AI को अपनाने के साथ-साथ डेटा की सुरक्षा और साइबर हमलों से बचने के उपाय करना भी कंपनियों के लिए जरूरी हो जाता है. रिपोर्ट के मुताबिक, भारतीय कंपनियां AI को अपनाने और अपने कामकाज को डिजिटल बनाने के लिए ऐसे टेक्नोलॉजी की मदद लेना चाहती हैं, जो डेटा, तकनीकी ढांचे और सुरक्षा से जुड़े कामों में उनका साथ दे सकें. 

AI के लिए मौजूदा डेटा सेंटर पड़ रहे कम

रिपोर्ट के मुताबिक, भारत की 60 प्रतिशत से ज्यादा कंपनियों का मानना है कि उनके मौजूदा डेटा सेंटर बड़े पैमाने पर AI से जुड़े काम करने में सक्षम नहीं हैं. ऐसे में कंपनियों को अपने तकनीकी स्ट्रक्चर में बदलाव करने और उसे AI की जरूरतों के मुताबिक तैयार करने की जरूरत है. 

यह भी पढ़ें – iPhone बार-बार हो रहा है Hang? Apps से Storage तक समझें वजह

कंपनियों के कामकाज में AI और डेटा की सुरक्षा

भारतीय कंपनियों में AI का यूज बढ़ रहा है. रिपोर्ट के मुताबिक, भारतीय कंपनियां अब अपने कामकाज में AI और जनरेटिव AI का यूज पहले से ज्यादा कर रही हैं, हालांकि सुरक्षा और नियमों से जुड़ी परेशानियां इसमें रुकावट बन रही हैं. कई कंपनियों ने बताया कि इन समस्याओं के कारण उनके AI प्रोजेक्ट में देरी हुई या उन्हें कुछ समय के लिए रोकना पड़ा. वहीं सर्वे में शामिल ज्यादातर लोगों का कहना है कि AI से होने वाले फायदे और उससे जुड़े खतरों की तैयारी किए बिना कोई नया प्रोजेक्ट शुरू नहीं करना चाहते हैं. 

यह भी पढ़ें – एक Prompt और तैयार होगा Video Game, Google ने दिखाई नई टेक्नोलॉजी



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *