Headlines

कर्म करने गया था कांड हो गया…रिक्शे वाले चाचा को मदद लेना पड़ा भारी


सोशल मीडिया की दुनिया में अक्सर ऐसे वीडियो देखने को मिलते हैं जहां नियत तो बहुत अच्छी होती है, लेकिन नतीजा एकदम उल्टा निकल आता है. ऐसा ही एक मजेदार और थोड़ा दर्दनाक वाकया इंटरनेट पर वायरल हो रहा है, जहाँ एक ऑटो वाले भैया ने बुजुर्ग साइकिल रिक्शा चालक की मदद करने की सोची. मकसद तो नेक था, लेकिन जल्दबाजी और देसी जुगाड़ के चक्कर में ‘करम की जगह कांड’ हो गया और पलक झपकते ही पूरा खेल बिगड़ गया.

फ्लाइओवर की चढ़ाई पर लगाया देसी ‘पैर वाला धक्का’

वायरल हो रहे इस वीडियो में देखा जा सकता है कि एक बुजुर्ग चाचा अपने साइकिल रिक्शे पर काफी भारी-भरकम सामान लादकर फ्लाइओवर की चढ़ाई चढ़ रहे थे. चढ़ाई तीखी होने की वजह से चाचा को पेडल मारने में पसीने छूट रहे थे. तभी पीछे से एक ऑटो-रिक्शा आता है, जिसमें बैठा युवक दरियादिली दिखाते हुए ऑटो से अपना पैर बाहर निकालता है और चाचा के रिक्शे को पीछे से धक्का देने लगता है ताकि उन्हें चढ़ाई में आसानी हो.

बिगड़ा बैलेंस और सड़क पर हो गया ‘मोये-मोये’

कुछ मीटर तक तो सब सही चल रहा था, लेकिन जैसे-जैसे स्पीड बढ़ी, बैलेंस संभालना मुश्किल हो गया. ऑटो और साइकिल रिक्शा के बीच का तालमेल अचानक बिगड़ गया. खतरा भांपते ही ऑटो में बैठे युवक ने तुरंत अपनी टांग अंदर खींच ली. फिर क्या था, बिना किसी सपोर्ट के बैलेंस खो चुके चाचा अपने भारी-भरकम रिक्शे के साथ फ्लाइओवर के बीचों-बीच जोर से पलट गए. गनीमत यह रही कि पीछे से कोई तेज रफ्तार गाड़ी नहीं आ रही थी, वरना बड़ा हादसा हो सकता था.

यह भी पढ़ें: स्कूटी के टकराते ही ट्रक के आगे लटक गई दीदी, जान बचाने का स्टाइल वायरल

सोशल मीडिया पर लोगों ने लिए मजे, बोले- “ऐसी मदद से तो भगवान बचाए”

यह वीडियो सामने आते ही नेटिजन्स की हंसी छूट गई. कमेंट सेक्शन में लोग ऑटो वाले की नीयत की तारीफ भी कर रहे हैं और उसके इस देसी जुगाड़ पर मजे भी ले रहे हैं. एक यूजर ने लिखा: “भाई की नीयत तो सच में मदद की थी, लेकिन फिजिक्स का नियम भूल गया.” दूसरे यूजर ने कमेंट किया: “इसे कहते हैं नेकी कर और कुएं में गिर, चाचा सोच रहे होंगे कि भाई रहने ही देता.” वहीं एक और यूजर ने चुटकी ली: “कर्म करने गया था कांड हो गया.”

यह भी पढ़ें: पीठ पर मासूम और हाथों में जिम्मेदारी, मां के जज्बे ने जीता यूजर्स का दिल





Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *