Headlines

रामलीला में बजा ‘आज की रात’… साथ नाची राम और रावण की सेना


सोशल मीडिया पर एक वीडियो इन दिनों वायरल हो रहा है जिसे देखकर लोग कंन्फ्यूज हो गए हैं कि भक्ति करें या डांस. जी हां, करनाल से सामने आया यह वीडियो एक रामलीला के आयोजन का है जिसमें रामलीला के मंच पर अचानक तमन्ना भाटिया का मशहूर आइटम सॉन्ग आज की रात बजता है और मंच पर मौजूद सभी कैरेक्टर डांस करने लग जाते हैं. इसमें क्या तो रावण की सेना और क्या ही राम की सेना, सब एक ही धुन पर डांस करते दिखाई दे रहे हैं. वीडियो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है जिसे लेकर यूजर्स तरह तरह के रिएक्शन दे रहे हैं.

राम लीला पर बजा आइटम सॉन्ग “आज की रात”

दरअसल, सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है जिसमें करनाल में आयोजित एक रामलीला दिखाई गई है. रामलीला का मंचन करते हुए पहले तो माहौल काफी शांतिपूर्ण और भक्तिमय लगता है, लेकिन अगले ही पल मंच पर “आज की रात मजा हुस्न का आंखों से लीजिए” गाना बजता है और मंच पर मौजूद सभी कलाकार इस आइटम सॉन्ग पर डांस करने लग जाते हैं. 

साथ में नाची राम और रावण की सेना

मंच पर देखा जा सकता है कि राम और रावण की सेना, यहां तक की वानर सेना भी तमन्ना भाटिया के इस आइटम सॉन्ग पर डमकर ठुमके लगाती है जो कि माहौल को पूरी तरह से बदल देता है. वीडियो को लेकर अब कुछ यूजर्स नाराजगी भी जाहिर कर रहे हैं तो कुछ लोग इसे मनोरंजन का अच्छा जरिया बताते हुए डांस को सही ठहरा रहे हैं. कुल मिलाकर वायरल वीडियो को लेकर चर्चाएं तेज हो चुकी हैं.

यह भी पढ़ें: पीठ पर मासूम और हाथों में जिम्मेदारी, मां के जज्बे ने जीता यूजर्स का दिल

यूजर्स ने यूं किया रिएक्ट

वीडियो को sagar_barsat_ksp_01 नाम के इंस्टाग्राम अकाउंट से शेयर किया गया है जिसे अब तक लाखों लोगों ने देखा है तो वहीं कई लोगों ने वीडियो को लाइक भी किया है. ऐसे में सोशल मीडिया यूजर्स वीडियो को लेकर तरह तरह के रिएक्शन दे रहे हैं. एक यूजर ने लिखा…क्या मजाक बनाकर रख दिया है रामायण का. एक और यूजर ने लिखा…मनोरंजन होना चाहिए फिर चाहे कैसे भी हो. तो वहीं एक और यूजर ने लिखा…कृपया धर्म का मजाक न बनाएं.

यह भी पढ़ें: स्कूटी के टकराते ही ट्रक के आगे लटक गई दीदी, जान बचाने का स्टाइल वायरल





Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *